एक्सप्लोरर

गलवान घाटी और गोगरा के बाद चीनी सेना हॉट-स्प्रिंग और फिंगर एरिया 4 से भी पीछे हटी

एबीपी न्यूज़ से उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि जैसे ही पहले चरण की डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, दोनों देशों के कोर कमांडर के स्तर की बैठक होगी.

लेह: गलवान घाटी और गोगरा के बाद गुरूवार को चीनी सेना हॉट-स्प्रिंग (पीपी-17) और फिंगर एरिया 4 से भी पीछे हट गई है. लेकिन इस डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया में भारतीय सेना को भी फिंगर एरिया में 'जितना जरूरी' था पीछे हटना पड़ा है. सूत्रों की मानें तो चीनी सैनिक जो फिंगर 4 पर जमे हुए थे, वे अब फिंगर 5 पर चले गए हैं. यानि चीनी सेना पीछे हट गई है. हालांकि कुछ चीनी सैनिक गुरूवार शाम तक फिंगर-4 की रिज लाइन पर दिखाई पड़ रहे थे. लेकिन सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को वे भी फिंगर 5 पर चल जाएंगे.

लेकिन फिंगर एरिया की डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया में भारतीय सैनिकों को भी पीछे हटना पड़ा है. ये भारत के लिए एक झटका हो सकता है क्योंकि फिंगर 4 में भारत की आईटीबीपी पोस्ट कई सालों से थी. हालांकि, अभी इस पोस्ट के बारे में साफ साफ पता नहीं चला है लेकिन फिंगर 4 से भारतीय सैनिक पीछे जरूर हट गए हैं.

दरअसल, 1999 के बाद से ही फिंगर 8 से फिंगर 5 के बीच एक सड़क बनाकर चीन की पीएलए सेना ने अपना यहां कब्जा कर लिया था. सड़क बनने के बाद भी चीनी सेना ने यहां (5-8) के बीच कभी कोई पोस्ट (चौकी) या बंकर नहीं बनाया था. चीनी सेना फिंगर 8 के पीछे सिरेजैप इलाके से ही इस इलाकी की निगरानी करती आई थी. अगर भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग के लिए कभी यहां आते थे तो गाड़ी से तुरंत यहां पहुंचकर बैनर-ड्रिल दिखाकर भारतीय सैनिकों को पीछे भेज देती थी. ऐसे में लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल (एलएसी) को फिंगर 5 और 4 के बीच मान लिया गया था. भारत की चौकी फिंगर 4 पर पहले से ही था.

लेकिन इस साल 5-6 मई को चीनी सेना ने फिंगर 4 की रिज लाइन तक पहुंच गई और, फिंगर 4 और 5 के बीच बंकर और 'पिल-बॉक्स' बना लिए. जिसके चलते दोनों देशों के सैनिकों के बीच जमकर मारपीट हुई. उसके बाद से ही दोनों देशों के सैनिक यहां एक दूसरे के सामने आकर जम गए थे और फेसऑफ की स्थिति बनी हुई थी.

30 जून को कोर कमांडर स्तर की बातचीत में दोनों देश फिंगर एरिया में पीछे हटने को तैयार हो गए थे. उसी डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के तहत फिंगर एरिया में दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट रही हैं.

इस बीच हॉट-स्प्रिंग की पैट्रोलिंग पॉइंट नंबर 17 पर भी दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं ताकि दोनों देशों के सैनिकों के बीच बफर जोन बनाया जा सके. बुधवार तक गलवान घाटी की पीपी नंबर 14 और गोगरा की पीपी 15 पर भी डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी.

उच्च पदस्थ सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि जैसे ही पहले चरण की डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, दोनों देशों के कोर कमांडर स्तर की चौथी दौर की बैठक होगी. माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में ये मीटिंग हो सकती है.

इस मीटिंग में पहले चरण के डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी यानि जो अभी तक गलवान घाटी, गोगरा, हॉट स्प्रिंग और फिंगर एरिया में हुई है. इसके बाद दूसरी चरण के डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी. उसमें माना जा रहा है कि एलएसी पर दोनों देशों की सेनाओं द्वारा किए गए मिलिट्री बिल्ट-अप पर बातचीत होगी‌. पहले चरण में डेपसांग प्लेन्स भी शामिल नहीं था. उसे भी दूसरे चरण में शामिल किया जा सकता है.

नेपाल में भारत के न्यूज़ चैनल के प्रसारण को रोका गया, केबल टीवी प्रोवाइडर्स का दावा 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget