एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में नवगठित पीएसी की पहली बैठक, अध्यक्ष मुकुल रॉय रहे नदारद

मुकुल रॉय की पीएसी में नियुक्ति के विरोध में आठ अन्य विधानसभा समितियों के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले बीजेपी विधायकों ने बैठक का बहिष्कार किया.

कोलकाताः राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाले लोक लेखा समिति (पीएसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकुल रॉय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ दिल्ली में होने के कारण शुक्रवार को हुई समिति की पहली बैठक से नदारद रहे. पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बोस ने हाल में मुकुल रॉय को विधानसभा की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था.

मुकुल रॉय ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि वह पीएसी की बैठक में शरीक नहीं हो पाएंगे. ऐसे में तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस रॉय ने बैठक की अध्यक्षता की.

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी ने कहा, ''इस व्यक्ति (रॉय) को सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए पीएसी अध्यक्ष बनाया गया और देखें कि वह पद को लेकर कितने गंभीर हैं. अध्यक्ष खुद पीएसी की पहली बैठक से अनुपस्थित रहे. यह मुकुल रॉय और सत्ताधारी पार्टी का असली रंग दिखाता है.''

मुकुल रॉय का बचाव करते हुए, टीएमसी नेतृत्व ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है, जो आपात स्थितियों के चलते मौजूद नहीं होने पर पीएसी की बैठक के दौरान अध्यक्ष की उपस्थिति को अनिवार्य बनाता हो.

कृष्णानगर उत्तर से आधिकारिक तौर पर भाजपा विधायक मुकुल रॉय पिछले महीने टीएमसी में शामिल हुए थे. भाजपा ने उन्हें विधायकी से इस्तीफा देने के लिये कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. टीएमसी नेता रॉय को लोक लेखा समिति के 20 सदस्यों के बीच से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

नंदीग्राम से भाजपा विधायक अधिकारी ने कहा, 'हमने छह विधायकों के नाम का प्रस्ताव रखा था. भाजपा ने कभी भी मुकुल रॉय के नाम की सिफारिश नहीं की. वह हाल में सार्वजनिक रूप से टीएमसी में शामिल हुए थे, लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया गया.'

अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि प्रख्यात अर्थशास्त्री व विधायक अशोक लाहिड़ी समिति का नेतृत्व करें. उन्होंने कहा, 'यह भ्रष्ट टीएमसी सरकार अपने चाटुकारों को शीर्ष पद के लिए चुने जाने के तरीके ढूंढती है.'

TMC के विधायक ने अपनी ही पार्टी के MLA को दी धमकी, कहा- रास्ते में आने की कोशिश की तो हड्डियां तोड़ दूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget