एक्सप्लोरर

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत, महाराष्ट्र में यह तीसरा मामला

मुंबई में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुकी महिला की मौत डेल्टा प्लस वैरिएंट से हुई है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से अब तक तीन मरीजों की मौत हो गई है.

मुंबईः मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के संक्रमण से 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है. बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के इस स्वरूप से जुलाई में जान गंवाने वाली इस बुजुर्ग महिला को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज दी गई थी.

महाराष्ट्र में मौत का तीसरा मामला

महाराष्ट्र के अधिकारियों ने बताया कि यह राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीज की मौत का तीसरा मामला है. बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि महिला की मौत के बाद उसके करीबी संपर्क में रहे कम से कम दो अन्य लोगों में भी वायरस के इस स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई है. वायरस का यह स्वरूप बेहद संक्रामक है.

एक बीएमसी अधिकारी ने कहा कि हालिया मामले में पूर्वी मुंबई उपनगर के घाटकोपर की निवासी इस महिला की 27 जुलाई को एक अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान मौत हो गई. अधिकारी के अनुसार जीनोम सीरीज टेस्ट रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही राज्य सरकार के अधिकारियों को 11 अगस्त को पता चला कि महिला डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित थी.

कोरोना वैक्सीन की लगी थी दोनों डोज

उन्होंने बताया कि इस महिला को कोविशील्ड की दोनों खुराकें लगाई गई थीं, लेकिन 21 जुलाई को वह संक्रमित पायी गयी और उसमें सूखे कफ, स्वादहीनता, बदनदर्द और सिरदर्द के लक्षण थे. अधिकारी के अनुसार उसे स्टेरॉयड और रेमडेसिविर दिये गये, वह कहीं यात्रा पर गयी भी नहीं थी.

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि महिला के छह करीबी लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से दो लोगों में डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है. इससे पहले रत्नागिरि जिले में 13 जून को 80 वर्षीय महिला की मौत वायरस के इस स्वरूप के कारण हो गई थी. अधिकारियों ने कहा कि इस बुजुर्ग महिला ने वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली थी.

पहले भी हुई डेल्टा प्लस वैरिएंट से मौत

डेल्टा प्लस से मौत का एक अन्य मामला जुलाई में यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर रायगढ़ के नागोथाने में सामने आया. रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी के अनुसार 69 साल का एक व्यक्ति 15 जुलाई को संक्रमित पाया गया और 22 जुलाई को उसकी मौत हो गयी. चौधरी के अनुसार इस व्यक्ति की डेल्टा प्लस संक्रमण की रिपोर्ट बाद में आयी, उसे अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं.

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘इस व्यक्ति का भी पूरा टीकाकरण हो चुका था.’’ उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि प्रशासन ने उसके संपर्क में आये सभी व्यक्तियों का पता लगा लिया है. दो दिन पहले राज्य सरकार ने कहा था कि राज्य में डेल्टा प्लस स्वरूप के 20 नये मामले सामने आये और उनमें सात मुंबई के थे.

इसे भी पढ़ेंः
जम्मू-कश्मीर : बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों के दल पर ग्रेनेड हमला, कुलगाम में पाकिस्तानी आतंकी ढेर

ED के रडार पर मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की संपत्तियां, जल्द हो सकती है ये बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget