एक्सप्लोरर

पीएनबी घोटाले में पहली गिरफ्तारी, पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

गोकुलनाथ शेट्टी पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई ब्रांच का पूर्व डिप्टी मैनेजर है और उसी के कहने पर पीएनबी की ओर से गारंटी दी गई जबकि गारंटी देने की जानकारी पीएनबी के सिस्टम को नहीं थी.

नई दिल्लीः पीएनबी घोटाला मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है. पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई ब्रांच के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी को मुंबई से गिफ्तार कर लिया गया है. गोकुलनाथ शेट्टी पर आरोप है कि उन्होंने बिना बैंक को बताए और बिना गारंटी लिए ही नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी किए. सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के दो अधिकारियों गोकुलनाथ शेट्टी, हेमंत खराट के साथ अरबपति नीरव मोदी की कंपनी के एक अधिकारी हेमंत भट्ट को गिरफ्तार किया है.

नीरव मोदी और रिश्तेदार मेहुल चोकसी के खिलाफ 31 जनवरी को दर्ज की गई  एफआईआर के तहत ये  तीन गिरफ्तारियां की गई हैं.  इस प्राथमिकी में करीब 280 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन के आठ मामले दर्ज हैं. लेकिन बैंक से आगे मिली शिकायतों के आधार पर सीबीआई ने कहा है कि पहली एफआईआर में अब करीब 6498 करोड़ रुपये की राशि की जांच की जाएगी जो शेट्टी और खराट द्वारा कथित तौर पर फर्जी तरीके से 150 साख पत्र (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) जारी करने से जुड़ी है.

CVC ने बुलाई PNB प्रबंधन  के साथ बैठक सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन को सोमवार को बैठक के लिए बुलाया है. बैठक में पीएनबी प्रबंधन घोटाले से जुड़ी हर जरुरी जानकारी मुहैया कराएगा. इसके बाद CVC पीएनबी समेत तमाम बैंकों को विशेष दिशानिर्देश जारी कर सकता है. इस बैठक में सीवीसी के पूरे बोर्ड के साथ पीएनबी के एमडी समेत वरिष्ठ अधिकारि शामिल होंगे. आपको बता दें कि CVC सरकारी बॉडी है जो देश में होने वाले घोटालों  पर नजर रखती है.

कौन है गोकुलनाथ शेट्टी/क्या है पीएनबी घोटाला गोकुलनाथ शेट्टी पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई ब्रांच का पूर्व डिप्टी मैनेजर है और उसी के कहने पर पीएनबी की ओर से गारंटी दी गई जबकि गारंटी देने की जानकारी पीएनबी के सिस्टम को नहीं थी. गोकुलनाश शेट्टी पिछले साल रिटायर हो चुका है. उस पर ये आरोप है कि उसने बिना बैंक को बताए उसकी गारंटी पर डायमंड किंग नीरव मोदी और गीतंजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी को विदेश से भी लोन दिलाए. पीएनबी की गारंटी पर एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक ने भी पैसे दिए.

नीरव मोदी, मेहुल चौकसी ने जो पैसे पीएनबी की गारंटी पर उठाए उसे लौटाया नहीं. लिहाजा एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक के भी पैसे फंस चुके हैं और 11 हजार 500 करोड़ का घोटाला दर्ज हो चुका है.

पीएनबी घोटालाः ईडी की बड़ी कार्रवाई, नीरव मोदी की 5100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

देश के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े फ्रॉड में से एक पंजाब नेशनल बैंक के 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले के खुलासे के बाद डायमंड किंग नीरव मोदी और गीतंजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी के खिलाफ सीबीआई की तरफ से शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है. नीरव मोदी और मेहुल चौकसी इस घोटाले का मुख्य आरोपी है और उसे देखते ही पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है. विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट निलंबित कर दिया है और इनके विदेश के आउटलेट्स पर भी कारोबार न करने का आदेश दिया जा चुका है.

जानिए PNB घोटाले से जुड़ी 10 खास बातें, आखिर कैसे किया नीरव मोदी ने ये घोटाला?

पीएनबी घोटाले की चर्चा 4 दिन से चल रही है और इस मामले को लेकर कल बेहद बड़ी राजनीतिक उठापठक भी देखने को मिली. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कल कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्पोरेट अफेयर मिनिस्ट्री, प्रवर्तन निदेशालय, सीरीयस फ्रॉड इनवेस्टिगेटिव ऑफिस, सेबी, महाराष्ट्र सरकार और गुजरात सरकार को सात मई 2015 से इस पूरे घोटाले की जानकारी थी.

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर जांच एजेंसियों का शिकंजा, 5649 करोड़ के हीरे-जवाहरात बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget