एक्सप्लोरर

Assam: जोरहाट के चौक बाजार में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा दुकानें जलीं, ये है वजह

Assam Fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक आग कई दुकानों तक फैल चुकी थी. राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

Fire in Assam Jorhat Known Chowk Market: असम के जोरहाट में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हुआ. यहां गुरुवार देर रात चौक बाजार में भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं. देर रात करीब 1 बजे तक आग बुझाने का काम जारी था.

फायर ब्रिगेड के सूत्रों की मानें तो आग की शुरुआत बाजार के मेन गेट के पास स्थित एक कपड़े की दुकान से हुई. धीरे-धीरे यह फैलती चली गई और रात 1 बजे तक आग से करीब 100 दुकानों के जलने की सूचना थी.

कपड़े की दुकान से शुरू हुई आग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जोरहाट में एटी रोड पर चौक बाजार है. यहां रात करीब 9 बजे एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी. दुकानदारों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आग की चपेट में 100 से ज्यादा दुकानें आ चुकी थीं. हालांकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. 

25 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं

पुलिस अफसरों का कहना है कि आग को बुझाने में दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियां रात में लगी थीं. फायह ब्रिगेड ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि आग कपड़े की एक दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। वहां से यह दूसरे दुकानों तक पहुंचीं. पुलिस का कहना है कि जब हादसा हुआ तब बाजार की सभी दुकानें बंद थीं, इसलिए कोई इस आगजनी में हताहत नहीं हुआ. हालांकि 100 में से अधिकतर दुकानें कपड़े और किराना की थीं.  

संकरी सड़कों की वजह से दमकल की गाड़ियों को दिक्कत

आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. इस दौरान लोगों ने बताया कि यहां की सड़कें काफी संकरी हैं. ऐसे में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को निकलने में दिक्कत हो रही है. गाड़ी आने में होने वाली देरी की वजह से भी आग इतनी फैल गई. वहीं आग से नुकसान के सवाल पर पुलिस का कहना है कि आग बुझने के बाद ही इससे हुए नुकसान का पता चल सकेगा. 

ये भी पढ़ें

BBC IT Survey: दफ्तरों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्वे खत्म होने के बाद BBC ने क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget