एक्सप्लोरर

Fire In Train: बेंगलुरु से कोलकाता जा रही दुरंतो एक्सप्रेस के एक कोच में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

Howrah Express: आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के पास बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक में खराबी के कारण एक बोगी से धुआं निकलता देखा गया. जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया.

Howrah Express: बेंगलुरु से कोलकाता जा रही बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई. जानकारी के मुताबिक हावड़ा एक्सप्रेस के एस9 एसी कोच में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ब्रेक में खराबी के कारण एक बोगी से धुआं निकलता देखा गया. ट्रेन बेंगलुरु में सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल से चली थी और पश्चिम बंगाल में कोलकाता के रास्ते में थी.

ट्रेन में आग लगने के बाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया. एक लोको पायलट ने आग देखी और अलर्ट जारी किया, जिसके बाद यात्री ट्रेन से उतर गए. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

ब्रेक बाइंडिंग से उठा धुआं

रेलवे ने कहा कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस यात्रियों को बचाने के लिए दौड़ पड़ी. भारतीय रेलवे के अनुसार, जैसा कि एएनआई की तस्वीरों दिखाया गया है, दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में ब्रेक बाइंडिंग लगी थी और ब्रेक ब्लॉक के घर्षण के परिणामस्वरूप धुआं निकला था.

एजेंसी द्वारा साझा की गई तस्वीरों में दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं निकलते देखा जा सकता है, क्योंकि यात्री इससे बाहर निकल रहे थे. रेलवे अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि 'आग' बुझा दी गई है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे ने बाद में स्पष्ट किया कि यह आग का मामला नहीं है बल्कि ब्रेक में सिर्फ धुआं है.

दक्षिणी पश्चिमी रेलवे ने बयान  जारी किया और बताया कि "ट्रेन नंबर 12246 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल - हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस पर कुप्पम स्टेशन, चित्तूर जिला (बेंगलुरु डिवीजन / एसडब्ल्यूआर) के पास पहुंचने के दौरान ट्रेन मैनेजर (गार्ड) ने लगभग दोपहर 12.50 बजे एक कोच से धुआं निकलते देखा. यह आग लगने की घटना नहीं है, बल्कि ब्रेक बाइंडिंग का मामला है. मरम्मत के बाद ट्रेन को 13.36 बजे रवाना कर दिया गया.“

ये भी पढ़ें- Maharashtra Bridge Collapse: महाराष्ट्र में दिल दहलाने वाला हादसा, बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, कई जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget