एक्सप्लोरर

Kolkata Raj Bhavan Fire: राज्यपाल की बैठक के दौरान कोलकाता में राजभवन में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

West Bengal News: राज्यपाल सीवी आनंद बोस की बैठक के दौरान राजभवन में आग लग गई. आग की सूचना पर दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची.

Kolkata Raj Bhavan Fire: पश्चिम बंगाल में कोलकाता में स्थित राजभवन की तीसरी मंजिल पर सोमवार (23 जनवरी) को अचानक आग (Fire) लग गई. राज्यपाल सीवी आनंद बोस (C V Ananda Bose) की बैठक के दौरान राजभवन में आग लगी थी. आग की सूचना पर दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि राजभवन में एक ट्यूबलाइट में शार्ट सर्किट से आग लगी थी. 

घटना के वक्त राज्यपाल सीवी आनंद बोस राजभवन के एडीजी के साथ बैठक कर रहे थे. राजभवन जैसी जगह में आग लगने से स्वाभाविक रूप से दहशत फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि अगर आग और फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

घटना में कोई हताहत नहीं

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां राजभवन की दूसरी मंजिल पर शाम को छोटी आग लग गई. उन्होंने कहा कि शाम करीब 7 बजकर 48 मिनट पर आग लगीं. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को काम पर लगाया गया. आगे बुझाने में करीब पांच मिनट का समय लगा. 

जूट मिल में भी लगी भीषण आग

सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में भी आग की घटना सामने आई थी. यहां एक जूट मिल में भीषण आग (Fire) लग गई थी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. जब जूट मिल में आग लगी उस वक्त मिल में कोई मौजूद नहीं था.

ये भी पढ़ें- 

गांधी गोडसे फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने पुलिस से मांगी सुरक्षा, बताया जान को खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
Embed widget