एक्सप्लोरर

रॉबर्ट वाड्रा पर आमने सामने बीजेपी और कांग्रेस, एक दूसरे पर जमकर लगा रहे आरोप

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने बीजेपी पर चौतरफा हमला बोल दिया. वहीं बीजेपी भी इस मामले में पूरी तैयारी के साथ उतरी है. बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई बता रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर दर्ज हुई FIR को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस के प्रवक्ता पूरी ताकत से बचाव में उतर आए हैं. कांग्रेस का आरोप है कि 2019 के चुनाव से पहले बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है तो वहीं बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई बता रही है. इसी मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा का नाम भी एफआईआर में है.

FIR दर्ज होते ही रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाया था कि ध्यान भटकाने के लिए FIR दर्ज कराई गई है. इसी लाइन पर कांग्रेस प्रवक्ताओं ने बीजेपी पर चौतरफा हमला बोल दिया. वहीं बीजेपी भी इस मामले में पूरी तैयारी के साथ उतरी है. बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई बता रही है.

बीजेपी विरोधियों को फर्जी केस में फंसा रही: कांग्रेस कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बयान जारी कर बीजेपी पर हमला बोला है, कांग्रेस का कहना है कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी विरोधियों को फर्जी केस में फंसा रही है. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और 2019 के चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं मोदी सरकार की फेक न्यूज फैक्ट्री और डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट प्रोपगैंडा फैलाने में जुट गया है.

तर्क नहीं कुतर्क कर रही कांग्रेस: नकवी बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि आपके पास तर्क नहीं है तो कुतर्क करने लगते हैं. इस मामले में निष्पक्ष ढंग और न्यायोचित तरीके से कार्रवाई हो रही है तो इसमें कहां से राजनीतिक बदला और राजनीतिक पूर्वाग्रह देखा जा रहा है.

मामला क्या है ? मामला 2007 का है जब 1 लाख रुपये की मूल पूंजी वाली वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट ने 2008 में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टी से 7.5 करोड़ रुपये में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी. 7.5 करोड़ रुपये की जमीन के लिए डीएलएफ कंपनी से लोन लिया और वही जमीन लैंड यूज चेंज होने के बाद 58 करोड रुपये में डीएलएफ को ही बेच दी. वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट ने गुरुग्राम के शिकोहपुर में भी जमीन खरीदी थी और इसे डीएलएफ को बेच दिया.

एबीपी न्यूज़ के पास इस एफआईआर की कॉपी है और इसमें बड़े अफसरों के साथ मिलकर राजनेताओं को फायदा पहुंचाने का मामला बताया गया है. इस एफआईआर में उस समय के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का भीन नाम शामिल है और बताया गया है कि इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी लेकिन इसे भी हुड्डा सरकार ने खारिज कर दिया था और इस जांच को आगे नहीं बढ़ने दिया.

कौन हैं रॉबर्ट वाड्रा? कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई हैं रॉबर्ट वाड्रा और इनकी 1997 में सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका से वाड्रा की शादी हुई थी. 1997 में सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका से वाड्रा की शादी हुई थी. रॉबर्ट वाड्रा बाइक्स और कार के शौकीन हैं और बड़े बिजनेसमैन है.

समय समय पर बीजेपी इस मुद्दे को उठाती रही है और अब एफआईआर दर्ज होने के बाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. हालांकि दो दिन पहले ही मुंबई में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और सरकार के पास उनके खिलाफ कोई ठोस प्रमाण नहीं है लेकिन वो (बीजेपी) वाले बार-बार उन्हें परेशान करने की कोशिश करते हैं. मैं इसी देश में रहता हूं और सरकार के पास मेरी सारी जानकारी है और मुझे किसी बात का डर नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget