एक्सप्लोरर

Manipur Violence: असम राइफल्स के जवानों के खिलाफ FIR का मणिपुर ऑपरेशन पर नहीं होगा असर, सेना की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence: मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के चार जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने का काम किया.

Manipur Violence: मणिपुर में पिछले करीब तीन महीने से हिंसा की घटनाओं के चलते कर्फ्यू जैसे हालात हैं. इसी बीच पूरे राज्य को छावनी में तब्दील कर दिया गया, सुरक्षाबलों की कई कंपनियां तैनात की गईं. जिनमें असम राइफल्स भी शामिल है. हालांकि मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के बीच इस दौरान विवाद देखने को मिला, मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के चार जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि 6 अगस्त को क्वाक्टा शहर में हुई हिंसा के दौरान इन जवानों ने बिष्णुपुर पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने का काम किया. 

मणिपुर में चल रहे ऑपरेशन पर नहीं होगा असर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस एफआईआर का मणिपुर में चल रहे ऑपरेशन पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा. एफआईआर दर्ज होने के बाद सेना के बड़े पदाधिकारियों की तरफ से ये मैसेज दिया गया था कि हमेशा की तरह बल निष्पक्ष रहेगा और किसी से बिना डरे अपना काम करता रहेगा. सूत्रों ने बताया कि जहां ये घटना हुई, वहां सभी जवानों को कानूनी सुरक्षा मिली हुई थी. 

सेना की सख्त टिप्पणी
इस मामले को लेकर सेना ने मणिपुर पुलिस को लेकर सख्त टिप्पणी भी की. एफआईआर दर्ज होने के बाद सेना की तरफ से कहा गया कि कुछ तत्वों कीत रफ से केंद्रीय सुरक्षा बलों खासतौर पर असम राइफल्स की भूमिका और इरादों पर सवाल उठाने की बार-बार कोशिश की गई. जो 3 मई के बाद से ही मणिपुर में लोगों की जिंदगियां बचाने और शांति बहाल करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं.

मतभेदों को लेकर कही गई ये बात
हालांकि बयान में आगे कहा गया है कि मणिपुर में जमीनी हालात और मुश्किल परिस्थितियों के चलते अलग-अलग सुरक्षा बलों के बीच सामरिक स्तर पर कभी-कभी मतभेद होते हैं. ऐसी गलतफहमियों की वजह से कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है. इसका तुरंत समाधान कर लिया गया था. इस बयान में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में असम राइफल्स को बदनाम करने के दो मामले सामने आए थे. अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कई मामले पिछले दिनों सामने आए हैं, जिनमें अफवाहें फैलाने की कोशिश की गई, इनसे निपटने की कोशिश जारी है. 

ये भी पढ़ें -'मणिपुर में भारत माता की हत्या की', राहुल गांधी के इस वार पर अमित शाह का पलटवार, आज पीएम मोदी देंगे जवाब | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget