एक्सप्लोरर

कमांडो 'सी-60' फोर्स: घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले ये जवान तोड़ देते हैं नक्सलियों की कमर

'सी-60' ने दो ऑपरेशन्स के दौरान 48 घंटों में 37 माओवादियों को मौत के घाट उतार दिया. रविवार को 16 नक्सली मारे गए थे और उसके बाद अब 21 और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में देश की सबसे बड़ी नक्सल कार्रवाई हुई है. यह कार्रवाई करने में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल टीम 'सी-60' को सफलता मिली है. 'सी-60' ने दो ऑपरेशन्स के दौरान 48 घंटों में 37 माओवादियों को मौत के घाट उतार दिया. रविवार को 16 नक्सली मारे गए थे और उसके बाद अब 21 और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. कई शव गढ़चिरौली जिले में इंद्रावती नदी से बरामद किये गये हैं. एक अधिकारी का कहना है कि शव रविवार को हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकलने वाले नक्सलियों के हो सकते हैं. शायद इनकी मुठभेड़ में घायल होने के बाद मौत हो गई होगी.

क्या है ये कमांडो 'सी-60' फोर्स?

'सी-60' एक खास तरह की फोर्स है जिसे जंगल युद्ध के लिए ही प्रशिक्षित किया गया है. इसके जवान हैदराबाद के ग्रे-हाऊंड्स, मानेसर के एनएसजी और पूर्वांचल के आर्मी के जंगल वॉरफेयर स्कूल से ट्रेनिंग लेकर आये हैं. इनके हथियार भी बाकी पुलिस फ़ोर्स के अलग होते हैं. 'सी-60' फोर्स में ज्यादातर गढ़चिरौली के ही आदिवासी युवा शामिल हैं जिन्हें वहां के जंगलों के बारे में पूरी जानकारी है.

कमांडो 'सी-60' फोर्स: घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले ये जवान तोड़ देते हैं नक्सलियों की कमर

कैसे शुरु हुई कमांडो 'सी-60' फोर्स की कल्पना

नक्सली ज्यादातर जंगल के ही युवा होते थे ऐसे में पुलिसवालों को उनसे निपटने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसी से पैदा हुई 'सी-60' फोर्स की कल्पना. साल 1990 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के आसपास के 60 कमांडोज की एक बेंच बनाई गई. ये कमांडों वहीं पले बढ़े थे इसलिए वहां की भाषा और संस्कृति को अच्छी तरह से समझते थे. वहीं से इसका नाम पड़ा 'सी-60'. हालांकि इनकी संख्या अब 100 के आसपास हो गई है लेकिन अभी इन्हें 'सी-60' की ही पहचान मिली हुई है.

कमांडो 'सी-60' फोर्स: घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले ये जवान तोड़ देते हैं नक्सलियों की कमर

'सी-60' के इन जवानों को इतनी खास ट्रेनिंग दी जाती है कि इनके लिए घंटों बिना खाने और पानी के जंगल में चलना सामान्य बात होती है. चूंकि ये जवान जंगल के ही समूह से निकले हैं इसलिए कई सारे नक्सली इनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी होते हैं. ऐसे में इन जवानों को पुलिस की नौकरी छोड़ने की धमकियां भी मिलती रहती हैं. बता दें कि गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान ही नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिक भी नक्सलियों के निशाने पर रहते हैं.

देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget