एक्सप्लोरर

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की ज़िंदगी पर बनेगी फिल्म, भूषण कुमार ने किया एलान

मशहूर नृत्य निर्देशिका सरोज खान के निधन को आज पूरा एक साल हो गया है. फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने अपने बैनर ‘टी-सीरीज’ तले सरोज खान के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है.

मुंबई: मशहूर नृत्य निर्देशिका सरोज खान के निधन को आज एक वर्ष पूरा हो गया है. ऐसे में फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने अपने बैनर ‘टी-सीरीज’ तले उनके जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की है.

सरोज खान (71) का पिछले वर्ष आज ही के दिन निधन हो गया था. चार दशक के अपने करियर में खान ने 3,500 से अधिक गानों में नृत्य निर्देशन किया. माधुरी दीक्षित अभिनीत ‘तेजाब’ फिल्म के गाने ‘एक दो तीन’, बेटा फिल्म के ‘धक धक करने लगा’ ,संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास के ‘डोला रे डोला’ आदि न जाने कितने बेशुमार गानों में उनके नृत्य निर्देशन को लोगों ने सराहा. खान को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया गया था.

फिल्मों की उनकी यात्रा सुनहरे पर्दे पर दिखाए जाने की हकदार है- कुमार

फिल्म जगत में सरोज खान के योगदान को स्वीकार करते हुए कुमार ने कहा कि फिल्मों की उनकी यात्रा सुनहरे पर्दे पर दिखाए जाने की हकदार है. कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘अभिनेताओं को सरोज जी द्वारा निर्देशित नृत्य करते हुए देख जनता मंत्रमुग्ध हो जाती थी. उन्होंने हिन्दी सिनेमा में नृत्य निर्देशन के क्षेत्र में क्रांति ला दी. उनके नृत्य के तरीके में एक कहानी होती थी जिससे प्रत्येक फिल्मकार को मदद मिलती थी. उनके नृत्य को देखने के लिए जनता सिनेमाघरों में खिंची चली आती थी.’’

बयान में आगे कहा गया, ‘‘सरोज जी की यह यात्रा तब शुरू हुई जब वह महज तीन वर्ष की थीं. जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव, और फिल्म जगत में उन्हें जो सफलता मिली, जो सम्मान मिला उसे सामने लाया जाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि खान की बेटी सुकैना खान और बेटे राजू खान ने फिल्म को ले कर जो समर्थन उन्हें दिया है, उसके वह आभारी हैं.

मां ने अपनी जिंदगी नृत्य को समर्पित की- राजू खान

राजू खान भी नृत्य निर्देशक हैं और कहते हैं कि अपनी मां के जीवन पर फिल्म बनने से वह बेहद रोमांचित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां को नृत्य करना पसंद था और हम सबने देखा है कि कैसे उन्होंने अपनी जिंदगी इसे समर्पित कर दी. मुझे प्रसन्नता है कि मैं उनके पदचिह्नों पर चल रहा हूं. फिल्म जगत में मेरी मां को सभी प्यार करते थे और सम्मान देते थे और ये हमारे लिए, उनके परिवार के लिए सम्मान की बात है कि अब दुनिया उनकी कहानी देखेगी. मुझे प्रसन्नता है कि भूषणजी ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है.’’

सरोज खान की बेटी ने कहा कि फिल्म में न केवल उनकी फिल्मी यात्रा के बारे में बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी अनेक बाते होंगी.

यह भी पढ़ें.

गर्भवती महिलाएं लगवा सकती हैं वैक्सीन, CoWIN रजिस्ट्रेशन और वॉक-इन की दी गई इजाजत

मुख्यमंत्री बनते ही सुर्खियों में आ गए थे तीरथ सिंह रावत, जानिए- वो बयान जिन पर खूब मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget