एक्सप्लोरर

Economy News: चालू वित्त वर्ष में GDP की वृद्धि दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान- फिक्की सर्वे

फिक्की ने कहा कि सिर्फ कृषि ही ऐसा क्षेत्र है जिसमें कुछ उम्मीद की किरण दिखाई देती है. मानसून की स्थिति ठीक है और देश में जलाश्यों का स्तर अच्छा है.

नई दिल्ली: उद्योग मंडल फिक्की का कहना है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर नकारात्मक रहेगी. फिक्की के आर्थिक परिदृश्य सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि 2020-21 में देश की अर्थव्यवस्था में 4.5 प्रतिशत नीचे जाएगी.

कोरोना की वजह से दुनियाभर में आर्थिक और स्वास्थ्य संकट 

सर्वे में कहा गया है कि कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि से दुनियाभर में आर्थिक और स्वास्थ्य संकट पैदा हो गया है. फिक्की के ताजा सर्वे में वृद्धि दर के अनुमान में नीचे की ओर बड़ा संशोधन किया गया है. फिक्की ने जनवरी, 2020 के सर्वे में 2020-21 में वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था. कोरोना वायरस पर काबू के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई है. हालांकि, अब पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है.

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के बैंकिंग एंड इकनॉमिक्स कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब सामान्य स्थिति की ओर लौटना शुरू हो गई है. मई में रिजर्व बैंक ने कहा था कि 2020-21 में देश की वृद्धि दर नकारात्मक दायरे में रहेगी. फिक्की ने आर्थिक परिदृश्य सर्वे जून में किया है. इसका ब्योरा जारी करते हुए उद्योग मंडल ने कहा कि इसमें उद्योग, बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख अर्थशास्त्रियों के विचार लिए गए हैं.

2020-21 में जीडीपी की औसत वृद्धि दर -4.5 प्रतिशत रहेगी

सर्वे में कहा गया है कि 2020-21 में जीडीपी की औसत वृद्धि दर -4.5 प्रतिशत रहेगी. इसके न्यूनतम -6.4 प्रतिशत या बेहतर स्थिति में 1.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. सर्वे के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वृद्धि दर औसतन शून्य से 14.2 प्रतिशत नीचे रहेगी. यह न्यूनतम -25 प्रतिशत तक नीचे जा सकता है. बेहतर स्थिति में भी यह -7.4 प्रतिशत रहेगी.

उद्योग मंडल ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों की बात की जाए, तो कृषि और संबद्ध क्षेत्र की सालाना वृद्धि दर 2.7 प्रतिशत रहेगी. फिक्की ने कहा कि सिर्फ कृषि ही ऐसा क्षेत्र है जिसमें कुछ उम्मीद की किरण दिखाई देती है. मानसून की स्थिति ठीक है और देश में जलाश्यों का स्तर अच्छा है.

उद्योग और सेवा क्षेत्रों में क्रमश: 11.4 प्रतिशत और 2.8 प्रतिशत की गिरावट आए

सर्वे में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में उद्योग और सेवा क्षेत्रों में क्रमश: 11.4 प्रतिशत और 2.8 प्रतिशत की गिरावट आएगी. कमजोर मांग और क्षमता के कम इस्तेमाल से निवेश प्रभावित हो रहा है. कोविड-19 की वजह से पुनरोद्धार में और समय लगने वाला है.

फिक्की ने कहा कि टिकाऊ उपभोक्ता सामान और एफएमसीजी क्षेत्र में स्थिति सुधर रही है, लेकिन ज्यादातर कंपनियां अब भी काफी कम क्षमता पर परिचालन कर रही है. कंपनियों के लिए श्रम की उपलब्धता और मांग की कमी एक प्रमुख मुद्दा है.

यह भी पढ़ें-

अमित शाह बोले- ‘दुनिया में कहीं कोरोना के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी गई है तो सिर्फ भारत में’

ऐश्वर्या राय बच्चन और आठ साल की आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दोनों को हल्के लक्षण
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget