एक्सप्लोरर

जालंधर में महिला टीचर ने 13 साल के छात्र के साथ जबरन शादी की, दिलचस्प है शादी की वजह

पंजाब के जालंधर में एक महिला टीचर ने 13 साल के छात्र से जबरन शादी कर ली. टीचर ने यह प्रतीकात्मक शादी अपना मांगलिक दोष दूर करने के लिए की. इसके लिए टीचर ने छात्र को ट्यूशन के बहाने एक सप्ताह तक अपने घर पर रखा और शादी की सभी रस्में पूरी की.

जालंधर: विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति करने के बावजूद देश में बहुत से लोग अभी भी अंधविश्वास से ग्रस्त हैं. अंधविश्वास का ऐसा ही एक मामले पंजाब के जालंधर में सामने आया है. जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में महिला टीचर ने अपनी 'कुंडली' में 'मांगलिक दोष' को दूर करने के लिए अपने 13 वर्षीय छात्र से जबरन शादी की. महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसका परिवार चिंतित था क्योंकि 'मांगलिक दोष' के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी.

परिवार के पुजारी ने कथित तौर पर सुझाव दिया कि उसे ’दोष’ से छुटकारा पाने के लिए एक नाबालिग लड़के के साथ एक प्रतीकात्मक विवाह करना होगा. पुजारी की सलाह के बाद टीचर ने ने लड़के के माता-पिता को बताया कि ट्यूशन के लिए लड़के को एक सप्ताह के लिए उसके घर पर रहना होगा और इसी दौरान उसने शादी की.

शादी की सभी रस्मों का किया गया ढोंग अपने घर लौटने पर लड़के ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई. इसके बाद लड़के के घरावालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. शिकायत के अनुसार, लड़के ने आरोप लगाया कि टीचर के परिवार ने एक हल्दी-मेहंदी सेरेमनी की और सुहागरात का नाटक भी किया गया.

बाद में टीचर की चूड़ियां तोड़कर विधवा बनने का नाटक किया गया और परिवार ने एक शोक सभा भी आयोजित की. इतना ही नहीं लड़के से इस सप्ताह भर के दौरान घर का काम भी करवाया गया. बस्ती बावा खेल थाने के स्टेशन हाउस अधिकारी गगनदीप सिंह अनुसार, लड़के के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद उसे वापस ले लिया .

यह भी पढ़ें-

क्या महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गिरेगी गाज? शरद पवार से दिल्ली में हुई मुलाकात

2023 से पहले विदेशी टूरिस्ट नहीं करेंगे भारत की यात्रा, क्वारंटीन नियमों को लेकर असमंजस बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget