एक्सप्लोरर

क्या महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गिरेगी गाज? शरद पवार से दिल्ली में हुई मुलाकात

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अनिल देशमुख को रिप्लेस किया जा सकता है.

नई दिल्ली: अंबानी विस्फोटक मामले को लेकर महाराष्ट्र में घमासान जारी है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख आज अचानक एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे. दोनों की मुलाकात हुई. सूत्रों से ऐसी खबर मिल रही है कि अंबानी विस्फोटक मामले को देशमुख ने जिस तरीके से संभाला है उससे शरद पवार काफी नाराज हैं. ऐसे में देशमुख को गृह मंत्री के पद से हटाया जा सकता है.

शरद पवार से मुलाकात के बाद अनिल देशमुख ने कहा, 'अंबानी विस्फोटक मामले की जांच एनआईए और एटीएस कर रही है. राज्य सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी. इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी.' जब देशमुख से अंबानी मामले में शरद पवार की नाराजगी के बारे में पूछा तो वो बात को टाल गए.

सूत्रों से जानकारी मिली है कि एनसीपी नेता अनिल देशमुख पर काफी दबाव है. शिवसेना मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह को हटाने के साथ ही गृह मंत्री को हटाने की भी मांग कर रही है. ताकि अंबानी विस्फोटक मामले के लिए केवल शिवसेना को ही जिम्मेदार न समझा जाए. वहीं विपक्षी बीजेपी मांग कर रही है कि उद्धव ठाकरे को मामले में नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस के कमिश्नर पद से हटाया गया

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस के कमिश्नर पद से हटाया गया है. परमबीर सिंह मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले से निपटने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे थे. इसपर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था, "परमबीर सिंह का तबादला रूटीन प्रशासकीय ट्रांसफर नहीं है. मुंबई पुलिस विभाग के प्रमुख होने के नाते उनके सहयोगी (सचिन वाजे) अधिकारी ने कुछ गंभीर गलतियां की है. ऐसी गलतियां की है जिसके लिए माफी नहीं दी जा सकती है. इस कारण उनका तबादला किया है. इस मामले में अब जांच में जो सामने आएगा उस अनुसार कार्रवाई होगी."

बता दें कि मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के नजदीक 25 फरवरी को जिलेटिन छड़ों के साथ एक एसयूवी कार मिली थी. इस मामले की जांच एनआईए कर रही है. जांच के दौरान ही सचिन वाजे का नाम सामने आया. वाजे की कथित भूमिका को लेकर 13 मार्च को एनआईए ने गिरफ्तार किया था. सचिन वाजे मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया शाखा में कार्यरत थे. इसके बाद अब एनआईए मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह से भी पूछताछ कर सकती है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget