एक्सप्लोरर

Exclusive: दाऊद के आदमी फारूक टकला का पासपोर्ट यूपीए सरकार ने 2011 में किया था रिन्यू

2011 में फारूक टकला का पासपोर्ट रिन्यू किया गया था. उस वक्त देश में यूपीए की सरकार थी और एसएम कृष्णा विदेश मंत्री थे. पी चिदंबरम उस वक्त देश के गृह मंत्री थे.

नई दिल्ली: तीस सालों तक अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम के वफादार रहे फारूक टकला को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रेड कॉर्नर नोटिस के बावजूद साल 2011 में यूपीए सरकार ने टकला का पासपोर्ट 24 घंटे के भीतर रिन्यू किया. जब फारूक टकला का पासपोर्ट रिन्यू किया गया उस वक्त एसएम कृष्णा विदेश मंत्री और पी चिदंबरम गृह मंत्री थे.

टकला ने दुबई में रहते हुए पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए 7 फरवरी 2011 को आवेदन किया था और अगले ही दिन उसका पासपोर्ट रिन्यू कर दिया गया. साल 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में टकला के खिलाफ 1995 से इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था.

आपको बता दें कि फारूक टकला को कल ही गिरफ्तार किया गया और करीब 25 साल बाद उसे भारत लाया जा सका है.

सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कहा कि जब हमारे देश का कोई मुजरिम गंभीर गुनाह करता है और देश छोड़ कर भाग जाता है. तब रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है. ऐसे मुजरिमों को पकड़ने में इंटरपोल भी मदद करता है. अगर एक दिन में टकला का पासपोर्ट रिन्यू होता है तो ये चिंता करने वाली बात है. पुलिस इन्क्वायरी होती है, और भी काम होते हैं जो एक दिन में नहीं हो सकते. मेरे अपने पासपोर्ट को रिन्यू कराने में मुझे 6 महीने लग गए.

सीबीआई हिरासत में है टकला  1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के आरोपी फारूक टकला को मुंबई की टाडा अदालत ने 19 मार्च तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. अंतर्राष्ट्रीय डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी टकला को गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. अब फारूक से पूछताछ की जाएगी और दाऊद इब्राहिम के बारे में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है.

मोहम्मद फारुक यासीन मंसूर उर्फ फारूक टकला (57) की गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली स्थिति सीबीआई हेडक्वार्टर लाया गया. जिसके बाद उसे पेशी के लिए मुंबई लाया गया. सीबीआई की ओर से वकील दीपक साल्वी ने कोर्ट को बताया कि टकला की मुंबई बम धमाकों में अहम भूमिका थी और वो बम धमाके की साज़िश में दाऊद के साथ शामिल था.

Exclusive: दाऊद के आदमी फारूक टकला का पासपोर्ट यूपीए सरकार ने 2011 में किया था रिन्यू

रेड कॉर्नर नोटिस जारी था इंटरपोल ने 1995 में टकला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. जानकारी के मुताबिक, फारूक बम धमाके के वक्त मुंबई में नहीं था लोकिन धमाकों से पहले दुबई में धमाकों की साजिश रचने के लिए जो मीटिंग हुई थी उसमें वो भी शामिल था. सीबीआई के अनुसार इस मीटिंग के बाद पाकिस्तान ट्रेनिंग के लिए भेजे गए बम कांड के गुनाहगारों के रहने, खाने से लेकर आने-जाने का सारा इंतजाम फारुक ने ही किया था.

दाऊद का दाहिना हाथ फारूक को दाऊद का दाहिना हाथ माना जाता है. वो पिछले 25 सालों से दुबई और दूसरे देशों में दाऊद का काम संभाल रहा था और वहां बड़े बिजनेसमैन के तौर पर जाना जाता था. बम धमाकों के बाद से फारूक डी गैंग का काम देखता था. फारूक ने ही ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान जा रहे आतंकियों को बिना इमिग्रेशन (पासपोर्ट पर ठप्पा) पाकिस्तान में दाखिल किया और वहां से दुबई भेजा. इसके लिए आईएसआई ने मदद की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget