एक्सप्लोरर

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने फारूक अब्दुल्ला के बयान पर दी सफाई, BJP पर लगाया ये आरोप

नेशनल कान्फ्रेंस के एक प्रवक्ता का कहना है कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कभी नहीं कहा कि वह चीन की मदद से अनुच्छेद 370 को बहाल करेंगे.

श्रीनगर: नेशनल कान्फ्रेंस ने सोमवार को इस बात से इंकार किया कि इसके अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि चीन के सहयोग से अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा और बीजेपी पर आरोप लगाया कि एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनकी टिप्पणियों को ‘‘पूरी तरह घुमा’’ दिया.

पार्टी ने कहा कि अब्दुल्ला ने रविवार को दिए इंटरव्यु में कभी भी चीन की विस्तारवादी मंशा या उसके उग्र रवैये को सही नहीं ठहराया, जैसा कि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया.

नेशनल कान्फ्रेंस (NC) के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे अध्यक्ष पिछले वर्ष पांच अगस्त को संसद के अनुच्छेद 370 और 35-ए के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करने पर लोगों के गुस्से को उजागर कर रहे थे जो हाल के महीने में वह लगातार करते रहे हैं. उन्होंने जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी इन बदलावों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है.’’

उन्होंने दावा किया कि चीन को लेकर एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला की टिप्पणियों को पात्रा ने ‘‘पूरी तरह तोड़-मरोड़’’ दिया, जिन्होंने NC अध्यक्ष पर चीन के उग्र रवैये और विस्तारवादी मंशा को उचित ठहराने का आरोप लगाया. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संबित पात्रा को शब्दों को तोड़ने-मरोड़ने की आदत है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब्दुल्ला ने कभी भी नहीं कहा कि चीन के साथ मिलकर हम अनुच्छेद 370 की वापसी कराएंगे जैसा कि पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया, उस दौरान उन्होंने अब्दुल्ला के कुछ पुराने बयानों को भी गलत तरीके से पेश किया.’’ इससे पहले पात्रा ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के मुद्दे पर अब्दुल्ला पर ‘‘देशद्रोही एवं देश विरोधी’’ टिप्पिणयां करने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘‘चीन में हीरो’’ बन गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः फ्रांस में एक कपल ने बिल्ली का बच्चा खरीदा लेकिन बॉक्स से निकला छोटा टाइगर

दुनिया के कुछ देशों में कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 2.77 लाख मामले आए, 3868 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget