एक्सप्लोरर

'ये 1962 का भारत नहीं, चीन को उसकी भाषा में जवाब दिया जाएगा', फारूक अब्दुल्ला की ड्रैगन को चुनौती

India China Tension: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प हुई थी. झड़प के बाद भारत और चीन के कमांडरों ने फ्लैग मीटिंग की और फिर दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे.

Farooq Abdullah On China: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर (Tawang Sector) में भारत और चीन के सैनिकों की बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बरकरार है. इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के तीन बार मुख्यमंत्री रहे फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर से चीन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 'यह 1962 का भारत नहीं है, हमने चूड़ियां नहीं पहनी हुई हैं. चीन को उसकी भाषा में जवाब दिया जाएगा.'  

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला इससे पहले हमेशा से भारत की चीन और पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी करते रहे हैं. इस बार उन्होंने ड्रैगन को उसी की भाषा में जवाब दिए जाने का वकालत की है. गौरतलब है कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प हुई थी. जिसमें दोनों देशों की सेनाओं को कुछ मामूली चोटें आने की बात कही गई थी. झड़प के बाद, भारत और चीन के कमांडरों ने फ्लैग मीटिंग की और फिर दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे. 

पहले की थी चीन से बातचीत की पैरवी

पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प पर कहा था कि चीन के साथ बातचीत होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने पड़ोसी पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर किए जाने की पैरवी की थी. उन्होंने कहा था कि जब तक हमारे संबंध पड़ोसियों से अच्छे नहीं होंगे तब तक हम भारत में कभी भी शांति नहीं देख पाएंगे. 

इस बार चीन को लेकर फारूक अब्दुल्ला के सुर बदल चुके हैं. उन्होंने चीन की हरकत पर निशाना साधते हुए उसे उसी की भाषा में जवाब देने को कहा है. साथ ही उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा, "ये 1962 का भारत नहीं है, हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं." 

भारत-चीन LAC विवाद

दरअसल, भारत और चीन के बीच LAC पर कुल 23 जगहों को लेकर विवाद चल रहा है, जिनमें से 13 प्रमुख हैं. लद्दाख सेक्टर के 7 विवादित इलाकों में से 5 क्षेत्रों में चीन सामरिक लिहाज से कमजोर है. इसके अलावा 6 विवादित क्षेत्र पूर्वी सेक्टर में हैं. 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद चीनी सेना ऊंचाई वाली जगहों पर लौट गई थी. पिछले साल लद्दाख में 5 विवादित इलाकों में बफर जोन बनाया गया था. इससे LAC की स्थिति एलओसी जैसी हो गई क्योंकि यहां बफर जोन में गश्त नहीं किया जाता है. 

इसे भी पढ़ेंः-

COVID 19: पीएम मोदी ने कहा- कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, अलर्ट पर राज्य सरकारें, जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग पर फोकस | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मुश्किल वक्त में ममता बनर्जी के साथ आने को तैयार है हमायूं कबीर? खुद दिया ये बड़ा जवाब
क्या मुश्किल वक्त में ममता बनर्जी के साथ आने को तैयार है हमायूं कबीर? खुद दिया ये बड़ा जवाब
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
चंद्रनाथ रथ हत्या मामलाः वांटेड गैंगस्टर ने बलिया कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
चंद्रनाथ रथ हत्या मामलाः वांटेड गैंगस्टर ने बलिया कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
मौसम ने बिगाड़ा राहुल गांधी का पूरा उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून के सभी कार्यक्रम रद्द
मौसम ने बिगाड़ा राहुल गांधी का पूरा उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून के सभी कार्यक्रम रद्द

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget