एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला ने आतंकी हमलों पर उठाए सवाल, मिला शरद पवार का साथ, बोले- 'गृह मंत्रालय को...'

Jammu-Kashmir:जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं. इन हमलों को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने सवाल उठाए हैं.

Jammu-Kashmir: हाल में ही जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. सेना लगातर इन आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है. इसी बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इस हमलों को लेकर सवाल उठा दिए हैं. 

उन्होंने कहा कि एजेंसियों को यह पता लगाना चाहिए कि क्या यह उमर अब्दुल्ला की सरकार अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है.  जिस पर अब उन्हें एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार का भी साथ मिला है. जम्मू-कश्मीर में हाल में ही विधानसभा चुनावों के परिणाम आएं हैं और राज्य में उमर अब्दुल्ला की सरकार बनी हैं. 

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कही थी ये बात

महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, "फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी शख्सियत हैं. उन्होंने अपना जीवन जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा में बिताया. मुझे उनकी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी पर कोई संदेह नहीं है. यदि कोई नेता कोई बयान दे रहा है तो केंद्र सरकार खासकर गृह मंत्रालय को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उस स्थिति को कैसे सुलझाया जा सकता है, इस पर काम करने की कोशिश करनी चाहिए''

फारूक अब्दुल्ला ने उठाए थे सवाल

हाल में ही यह पूछे जाने पर कि क्या हालिया बडगाम आतंकी हमले सहित जम्मू-कश्मीर में होने वाले आतंकवादी हमलों के लिए हर बार पाकिस्तान को दोषी ठहराया जाना चाहिए के सवाल पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "इसका कोई सवाल ही नहीं है, मैं कहूंगा कि इसकी जांच होनी चाहिए. उन्हें मारा नहीं जाना चाहिए, उन्हें पकड़ा जाना चाहिए और पूछा जाना चाहिए कि उनके पीछे कौन है. हमें जांच करनी चाहिए कि क्या कोई एजेंसी है जो उमर अब्दुल्ला को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है.''

मजदूरों को बनाया गया था निशाना

जम्मू-कश्मीर में 'बाहरी' लोगों को निशाना बनाने की एक और घटना सामने आई है. बडगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया.अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी हमला बडगाम के मगाम इलाके के मजहामा गांव में हुआ.

एक अधिकारी ने बताया, "उत्तर प्रदेश के रहने वाले संजय और उस्मान नाम के दो गैर-स्थानीय लोगों को मगाम इलाके के मजहामा गांव में आतंकवादियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है. दोनों जल शक्ति परियोजना पर काम कर रहे थे." उन्होंने बताया कि जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget