एक्सप्लोरर

दिल्ली में हुई हिंसा पर RSS ने कहा- लोकतंत्र में ऐसी अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं

दिल्ली में हुई हिंसा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने कहा है कि लोकतंत्र में ऐसी अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर आज किसानों की तरफ से निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हो गई. बड़ी संख्या में उग्र प्रदर्शनकारी बैरियर तोड़ते हुए लालकिला पहुंच गए.

यहां प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक झंडा लगा दिया जहां भारत का तिरंगा फहराया जाता है. यही नहीं आईटीओ, नांगलोई और अक्षरधाम के पास भी पुलिस और किसान आमने-सामने आए गए. इस घटना में 86 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं.

दिल्ली में हुई हिंसा की चौतरफा आलोचना हो रही है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी कहा है कि लोकतंत्र में ऐसी अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह सुरेश (भय्याजी) जोशी ने कहा, ''गणतंत्र दिवस के पवित्र दिन आज दिल्ली में जो हिंसा एवं उपद्रव हुआ वह अत्यंत ही दुःखद एवं निंदनीय है. विशेषकर ऐतिहासिक स्थल लालकिले पर हुआ कृत्य देश की स्वाधीनता और अखंडता की रक्षा के लिए बलिदान देने वालों का अपमान है. लोकतंत्र में ऐसी अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है.''

उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी देशवासियों से आह्वान करता है कि राजनैतिक एवं वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठ कर प्राथमिकता से शांति के लिए प्रयास करें.''

बता दें कि हिंसा की घटना से संयुक्त किसान मोर्चा ने खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. किसान संगठन पिछले 62 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार और किसानों के बीच गतिरोध दूर करने के लिए 11दौर की बैठकें हो चुकी है.

किसानों के हंगामे के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, दिल्ली और सीमावर्ती इलाकों में 15 CRPF की कंपनियां तैनात होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget