एक्सप्लोरर

Farmers Protest: राकेश टिकैत बोले- सरकार से बिना शर्त बातचीत को तैयार, मांगे पूरी न होने तक आंदोलन रहेगा जारी

Farmers Protest: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहना है कि अगर सरकार की ओर से कोई शर्त नहीं रखी जाती है तो वो सरकार से बिना शर्त के बातचीत को तैयार हैं.

Farmers Protest: किसानों की ओर से पिछले कई महीनों से दिल्ली की सीमा पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान लंबे वक्त से आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि वो सरकार से बातचीत को तैयार हैं.

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहना है कि अगर सरकार की ओर से कोई शर्त नहीं रखी जाती है तो वो सरकार से बिना शर्त के बातचीत को तैयार हैं. राकेश टिकैत ने कहा, 'हम आठ महीने से सरकार को खोज रहे हैं. कहां है सरकार? सरकार हमें 22 जनवरी के बाद कहीं नहीं मिली. सरकार बातचीत के लिए शर्त क्यों लगा रही है.'

एक लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सुविधाएं 

बता दें कि एक दिन पहले ही कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि उपज मंडी समितियां (एपीएमसी) अब बाजार क्षमता के विस्तार और किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के कृषि बुनियादी ढांचा कोष से वित्तीय सुविधाएं ले सकेंगी. जिस पर राकेश टिकैत ने कहा कि हमें सरकार से कर्जा नहीं चाहिए. हमें फसलों की कीमत चाहिए. एमएसपी चाहिए. सरकार बताए कि वो एक लाख करोड़ रुपये कहां निवेश कर रही है.

सरकार की ओर से लगातार किसान आंदोलन को खत्म करने की मांग की जा रही है. हालांकि किसान अपने आंदोलन पर बने हुए हैं. वहीं किसान आंदोलन खत्म करने की बात पर राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा. राकेश टिकैत का कहना है कि मांगे पूरी न होने तक किसान आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: आप ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर लगाए आरोप- सरकारी अभियोजक बदलना चाह रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget