एक्सप्लोरर

राहुल गांधी बोले- रोज नए जुमले और ज़ुल्म बंद करो, कृषि विरोधी कानून रद्द करो

राहुल गांधी ने एक बार फिर से कहा है कि केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानूनों को वापस ले. बता दें कि किसान कृषि कानूनों के खिलाफ करीब दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं.

नई दिल्ली: तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर लगातार 57वें दिन जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र कृषि विरोधी कानूनों को वापस ले.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''रोज नए जुमले और ज़ुल्म बंद करो, कृषि विरोधी कानून रद्द करो''

बता दें कि गतिरोध खत्म करने के लिए किसान और सरकार के बीच 10 दौर की बैठक हो चुकी है. लेकिन कोई अंतिम नतीजा नहीं निकला है.

हालांकि बुधवार को हुई बैठक में सरकार ने किसान संगठनों को प्रस्ताव दिया कि हम तीन नए कृषि कानूनों के लागू करने पर दो साल तक के लिए रोक लगा देंगे और जो भी मुद्दे हैं उसे सुलझाने के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी. इसमें सभी पक्षों को सदस्य बनाया जाएगा.

सरकार के इस प्रस्ताव पर किसान संगठनों ने नरमी दिखाई है और कहा है कि आज की बैठक में आखिरी फैसला लेंगे. सरकार और किसान संगठनों के बीच एक बार फिर कल यानि 22 जनवरी को बैठक होगी.

किसानों की योजना 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने की भी है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने आज किसान नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में कोई भी नतीजा नहीं निकला.

बैठक में शामिल एक किसान नेता ने कहा कि सरकार चाहती है कि हमारी रैली दिल्ली के बाहर हो, जबकि हम इसे दिल्ली के भीतर आयोजित करना चाहते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में भी पुलिस अधिकारियों ने प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को दिल्ली के व्यस्त बाहरी रिंग रोड की बजाय कुंडली-मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर आयोजित करने का सुझाव दिया था जिसे किसान संगठनों ने अस्वीकार कर दिया.

Farmers Protest: ट्रैक्टर परेड पर तीसरे राउंड की बैठक भी बेनतीजा, किसान-पुलिस के बीच कल फिर मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget