एक्सप्लोरर

हरियाणा में बीजेपी सरकार को समर्थन दे रही जेजेपी ने कहा- केंद्र को MSP पर लिखित आश्वासन देना चाहिए

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने कहा है कि कि केन्द्र सरकार को MSP पर किसानों को लिखित आश्वासन देना चाहिए.

चंडीगढ़: हरियाणा में बीजेपी गठबंधन का हिस्सा जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने मंगलवार को सुझाव दिया कि केन्द्र सरकार को प्रदर्शन कर रहे किसानों को लिखित आश्वासन देना चाहिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जारी रहेगा.

जेजेपी प्रमुख एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला की यह टिप्पणी उसी दिन आई है, जब दादरी विधासभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार को ‘‘किसान विरोधी” बताते हुए मंगलवार को उससे समर्थन वापस ले लिया.

इससे एक दिन पहले केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. किसान संगठनों का आरोप है कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के चलते एमएसपी प्रणाली समाप्त हो जाएगी.

चौटाला ने सिरसा में कहा, ‘‘जब केन्द्रीय कृषि मंत्री (नरेन्द्र सिंह तोमर) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार कह रहे हैं कि एमएसपी जारी रहेगा, तो उस पंक्ति को जोड़ने में (कानून में) क्या आपत्ति है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जबकि केंद्र ने कहा है कि एमएसपी प्रणाली जारी रहेगी तो प्रदर्शनकारी किसान इस बारे में 'लिखित आश्वासन' चाहते हैं. इस बारे में आश्वासन को शामिल करने के लिए कई लोग कानून में संशोधन का सुझाव दे रहे हैं.’’

चौटाला ने कहा, ''केंद्र ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया है और हम चाहते हैं कि इस बात का जल्द से जल्द कोई समाधान निकले. हमने सरकार में शामिल लोगों से किसानों की समस्याओं का समाधान ढूंढने को कहा है.''

जल्द समाधान की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ''किसान परेशान हैं, वे सड़क पर बैठे हैं.... सरकार भी इसे लेकर चिंतित है.''

एक सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि हरियाणा की अधिकतर फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं. अजय सिंह चौटला के बेटे दुष्यंत चौटला हरियाणा के उप मुख्यमंत्री हैं.

इससे पहले, जेजेपी ने विपक्षी दलों पर कृषि कानूनों को लेकर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया और दुष्यंत चौटला ने दावा किया था कि अगर एमएसपी को समाप्त करने का प्रयास किया गया तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.

इस बीच, निर्दलीय विधायक सांगवान ने कहा, ‘‘मैंने किसान विरोधी इस सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है. ये सरकार किसानों के साथ हमदर्दी रखने के बजाए उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले जैसे सभी उपायों का इस्तेमाल कर रही है. मैं ऐसी सरकार को अपना समर्थन जारी नहीं रख सकता हूं.’’

उल्लेखनीय है कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में बीजेपी के पास 40 विधायक हैं जबकि उसकी सहयोगी जेजेपी के 10 विधायक हैं. इसके अलावा, विपक्षी कांग्रेस के 31 सदस्य हैं.

इस विधायक ने खट्टर सरकार पर किसान विरोधी होने का लगाया आरोप, समर्थन वापस लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget