एक्सप्लोरर

हरियाणा में किसानों ने ट्रैफिक रोका, बीजेपी विधायक के घर के बाहर किया प्रदर्शन

अंबाला सिटी से सत्तारूढ भाजपा के विधायक असीम गोयल की ओर से राज्य विधानसभा में दिये गये बयान पर आपत्ति जताते हुए किसानों के एक समूह ने उनके प्रेम नगर स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि गोयल ने किसानों के संदर्भ में कुछ अप्रत्यक्ष टिप्पणी की थी.

हरियाणा विधानसभा में ‘किसानों पर केन्द्रित’ अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के एक दिन बाद राज्य के किसानों ने जींद और हिसार में गुरुवार को यातायात को अवरूद्ध कर दिया जबकि इनमें से कुछ ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने वाले हरियाणा के विधायकों के खिलाफ किसानों के एक समूह ने सिरसा और जींद में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी किसानों ने कुछ समय के लिए हिसार-जींद मार्ग को अवरूद्ध कर दिया और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये.

अंबाला सिटी से सत्तारूढ भाजपा के विधायक असीम गोयल की ओर से राज्य विधानसभा में दिये गये बयान पर आपत्ति जताते हुए किसानों के एक समूह ने उनके प्रेम नगर स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि गोयल ने किसानों के संदर्भ में कुछ अप्रत्यक्ष टिप्पणी की थी.

प्रदर्शनकारी किसानों ने दी धमकी

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायकों को किसी भी जनसभा के लिए उनके गांवों में नहीं प्रवेश करने देंगे क्योंकि उन्होंने तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने के लिए केन्द्र पर दबाव नहीं बनाया. किसानों ने जब गोयल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया तो उस समय वह वहां नहीं थे.

सिरसा में किसानों के एक समूह ने हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और स्थानीय विधायक गोपाल कांडा का पुतला फूंका. उन्होंने कहा कि कांडा किसानों के साथ खड़े नहीं हुए और उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया. गौरतलब है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को आसानी से पराजित कर हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने बुधवार को विश्वासमत जीत लिया था.

मतों के विभाजन के बाद यह प्रस्ताव गिर गया. प्रस्ताव पर छह घंटे तक चली मैराथन चर्चा के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सदन में घोषणा की कि अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 55 और पक्ष में 32 मत पड़े थे. इस बीच चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अविश्वास प्रस्ताव लाने के बजाय अपनी पार्टी के विधायकों के साथ इस्तीफा देना चाहिए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget