एक्सप्लोरर

Farmers protest: किसान नेता का ऐलान- जारी रहेगा आंदोलन, चाहे गोली मिले या फिर हो शांतिपूर्ण समाधान

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से किसान प्रतिनिधिमंडल सदस्य के तौर पर मिलने गए चंदा सिंह ने कहा- “हमारा आंदोलन जारी रहेगा और वे निश्चित रूप से सरकार से कुछ वापस लेंगे. वो चाहे गोली हो या फिर शांतिपूर्ण समाधान. हम उनके और बातचीत के लिए फिर आएंगे.”

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किसान प्रदर्शन के छठे दिन केन्द्र सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच चली लंबी बातचीत बेनतीजा रही. इसके बाद बातचीत का एक और दौर 3 दिसंबर को होगा. केन्द्र के साथ इस बातचीत के बाद किसान संगठन की तरफ से कहा गया कि उनका आंदोलन जारी रहेगा जब तक मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता है. इसके साथ ही, उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी.

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ किसान प्रतिनिधिमंडल सदस्य के तौर पर मिलने गए चंदा सिंह ने कहा- “हमारा आंदोलन जारी रहेगा और वे निश्चित रूप से सरकार से कुछ वापस लेंगे. वो चाहे गोली हो या फिर शांतिपूर्ण समाधान. हम उनके साथ और बातचीत के लिए फिर आएंगे.”

इधर, किसान संगठनों के साथ बेनतीजा रही बातचीत के बाद कृषि मंत्री ने कहा- बैठक अच्छी रही और हमने फैसला किया है कि 3 दिसंबर को अगले दौर की बातचीत होगी. हम चाहते हैं कि एक छोटा ग्रुप बनाया जाए लेकिन किसान नेता चाहते हैं कि बातचीत हर किसी के साथ हो. हमें इससे कोई समस्या नहीं है. 

" हम प्रदर्शनकारी किसानों से यह अपील करते हैं कि वे प्रदर्शन को खत्म कर बातचीत के लिए आएं. हालांकि यह फैसला किसान संगठन और किसानों पर निर्भर करता है. "
-कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा- 

सोमवार को किसान नेताओं के साथ हुई बैठक के दौरान केन्द्र की तरफ से नए कृषि कानूनों पर समिति बनाने का प्रस्ताव रखा गया. इस बैठक के दौरान केन्द्र सरकार ने किसान नेताओं से कहा है कि वे उनके संगठनों के 4 से 5 लोगों के नाम दें. इसके साथ ही, एक समिति बनाई जाएगी जिसमें सरकार के साथ कृषि विशेषज्ञ भी होंगे जो नए कृषि कानूनों पर चर्चा करेंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अजय चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के संस्थापक ने किसान प्रदर्शन पर पूछा कि जब सरकार के नेताओं की तरफ से यह कहा जा रहा है कि वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जारी रखेंगे तो फिर बिल में एमएसपी को शामिल करने में क्या दिक्कत है.

इधर, दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत बुराड़ी में प्रदर्शन स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि सही बातचीत होनी चाहिए और केन्द्र सरकार को किसानों की सभी मांगें माननी चाहिए क्यों वे सभी वास्तविक हैं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थल का दौरा करने का मेरा उद्देश्य प्रदर्शनकारी किसानों की मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना है.

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: नए कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार ने किसान नेताओं को दिया ये प्रस्ताव 

किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं शाहीन बाग एक्टिविस्ट बिल्किस दादी को पुलिस ने हिरासत में लिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget