एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat Disqualification: 'भारत सरकार की साजिश...', विनेश फोगाट मामले में किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा आरोप, दी चेतावनी

Vinesh Phogat: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि विनेश फोगाट के साथ अन्याय हुआ है और केंद्र सरकार ने उन्हें धोखा दिया है. राकेश टिकैट ने केंद्र के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी. 

Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालीफाई होने के मुद्दे पर किसान नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राकेश टिकैत ने विनेश फोगाट के अयोग्य करार दिए जाने को साजिश बताया है. बता दें कि इससे पहले कई विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा था.

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, 'पहलवान विनेश फोगाट को भारत सरकार, कुश्ती फेडरेशन और कर्मचारियों ने मिलकर धोखा दिया है. ये एक बड़ा अन्याय है जो खिलाड़ी के साथ किया गया. जरुरत है कि केंद्र सरकार के खिलाफ देश में बड़ा किसान आंदोलन किया जाए.' बता दें कि 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के बाद विनेश फोगाट को कुश्ती का फाइनल नहीं खेलने दिया गया था.

हरियाणा में चढ़ा सियासी पारा

पहलवान विनेश फोगाट के मुद्दे पर जहां केंद्र और विपक्ष में वार-पलटवार जारी है तो वहीं हरियाणा में भी सियासत तेज हो गई है. दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलवान विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल विनर खिलाड़ी के रूप में सम्मान देने की बात कही थी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस ऐलान पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय चौटाला ने आपत्ति जताई.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ऐलान पर विरोध जताते हुए इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि ये बयान पहलवान विनेश फोगाट का मनोबल तोड़े के लिए दिया गया और उन्हें अपनी बात पर फिर से विचार करने की जरुरत है. अभय चौटाला बोले, 'सीएम सैनी को ऐलान करना चाहिए कि हम विनेश फोगाट को गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में सम्मानित करेंगे.'

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना

इनेलो नेता अभय चौटाला ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर भी निशाना साधा. दरअसल, भूपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि अगर विनेश पेरिंस ओंलंपिक में गोल्ड जीतकर आतीं तो हम उन्हें राज्यसभा भेजते. इस बयान पर अभय चौटाला ने कहा, 'नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर आए थे तो उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा क्यों नहीं भेजा?'

ये भी पढ़ें: मानसून सत्र खत्म होने के बाद संसद में हुई 'टी पार्टी', पीएम मोदी-राहुल गांधी समेत ये नेता हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
Xप्लेन: 2027 के 7 चुनावों में Gen Z के लिए सरकारें कैसे बदल रहीं स्ट्रैटजी?
2027 के 7 चुनावों में Gen Z के लिए सरकारें कैसे बदल रहीं स्ट्रैटजी?
क्विज में सावरकर पर विवादित सवाल, मंत्री बोले- 'निजी विचार थोपना बर्दाश्त नहीं'
क्विज में सावरकर पर विवादित सवाल, मंत्री बोले- 'निजी विचार थोपना बर्दाश्त नहीं'
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget