एक्सप्लोरर

दिल्ली: सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे पैसे और सर्टिफिकेट

दिल्ली सरकार ने एक ऐसी स्कीम लॉन्च की है जिसके तहत दिल्ली की सीमा के भीतर हुए किसी भी रोड एक्सीडेंट्स या बर्न के पीड़ित को मुफ़्त इलाज दिया जाएगा.

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली में हैं तो ये ख़बर आपके काम की है. साल भर में औसतन डेढ़ लाख लोगों की जान रोड एक्सीडेंट्स में जाती है. दिल्ली में हर साल क़रीब 1500 लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में जाती है. लेकिन अब दिल्ली सरकार ने एक योजना शुरु की है.

क्या है नई योजना

दिल्ली सरकार ने एक ऐसी स्कीम लॉन्च की है जिसके तहत दिल्ली की सीमा के भीतर हुए किसी भी रोड एक्सीडेंट्स या बर्न के पीड़ित को मुफ़्त इलाज दिया जाएगा. इस स्कीम में अस्पताल के बिल की न तो कोई ऊपरी सीमा है और न सरकारी अस्पताल की बाध्यता.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऐसे मनाएंगे दशहरा- शस्त्र पूजा के बाद राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगे उड़ान

दो साल में 3000 लोगों को मिली मदद

दिल्ली सरकार ने एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिल्ली में ''फ़रिश्ते दिल्ली के'' नाम की स्कीम दो साल पहले लागू की थी. आज इसे स्थाई तौर से लॉन्च कर दिया गया है. पिछले दो साल में इसके तहत तीन हज़ार लोगों को मदद मिल चुकी है.

चिन्मयानंद मामले पर अखाड़ा परिषद का यूटर्न, अब लिया समर्थन का फैसला

क्या है उद्देश्य

इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य रोड एक्सीडेंट्स के पीड़ितों को समय पर मुफ़्त इलाज देना है ताकि उनकी जान बचाई जा सके. इसके लिए सबसे पहली ज़रूरत ये होती है कि पीड़ित को तुरंत कोई अस्पताल पहुंचाए.

पुलिस से डरने की ज़रूरत नहीं

पहले लोग पुलिसिया पूछताछ या अस्पताल के ख़र्च से डर कर पीड़ित को अस्पताल नहीं पहुंचाते थे. इसे देखते हुए अब दिल्ली सरकार ने वादा किया है कि दिल्ली में कोई भी व्यक्ति यदि रोड एक्सीडेंट्स या बर्न पीड़ित को निकट के अस्पताल पहुँचता है तो उससे पुलिस कोई पूछताछ नहीं करेगी. इसके अलावा उसे दो हज़ार रूपए ईनाम भी दिया जाएगा और उसे दिल्ली के फ़रिश्ते का एक सर्टिफ़िकेट भी दिया जाएगा.

नोएडा में नहीं जलाया जाएगा रावण का पुतला, बटन दबाते ही ऐसा हो जाएगा 20 फुट के पुतले का हाल

प्राईवेट और महंगा इलाज भी मुफ़्त

इस स्कीम के तहत हर तरह का और बड़ा से बड़ा इलाज सौ प्रतिशत मुफ़्त दिया जाएगा. अगर पीड़ित को प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो भी प्राईवेट अस्पताल का पूरा बिल दिल्ली सरकार अदा करेगी. ये बिल कुछ हज़ार का हो या लाखों का, कोई ऊपरी सीमा के बिना पूरा बिल दिल्ली सरकार अदा करेगी.

क्या कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने

स्कीम के लॉंचिंग कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “अस्पताल प्राईवेट हो या बहुत बड़ा हो किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए. ख़र्च सब दिल्ली सरकार देती है. तीन दिन के भीतर अस्पताल चेंज भी होता है तो एम्बुलेंस सहित सारा ख़र्च दिया जाता है चाहे ख़र्च एक लाख हो या बीस लाख. जो आगे बढ़ कर पीड़ित को अस्पताल पहुँचाता है उससे पुलिस कोई पूछताछ नहीं करेगी, पुलिस से डरने की ज़रूरत नहीं."

प्रियंका गांधी ने लखनऊ में ढूंढा आशियाना, कांग्रेस नेता बोले- अब यूपी को देंगी अधिक वक्त

जानिए स्कीम लाभार्थी के अनुभव

फ़रिश्ते दिल्ली के स्कीम के लॉन्च कार्यक्रम में ऐसे लोग भी आए थे जिन्होंने रोड एक्सीडेंट्स के पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया था. उनके साथ वो पीड़ित भी मौजूद थे जिनका एक्सीडेंट्स हुआ था. इन सबने बताया कि उनके इलाज के लाखों रूपए का अस्पताल का बिल दिल्ली सरकार ने चुकाया. बिल के लिए उनको अपनी जेब से एक पैसा भी ख़र्च नहीं करना पड़ा. दिल्ली के आदर्श नगर में रहने वाले विजय सिंह ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उनका पिछले साल सितम्बर में बाईक से एक्सीडेंट्स हुआ था. तुरंत ही सुनील कुमार वर्मा नाम के एक व्यक्ति ने फ़रिश्ते की तरह आगे बढ़ कर उन्हें पास के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया. मैक्स हॉस्पिटल में उनके दोनों हाथ और एक पैर का आपरेशन हुआ. दिल्ली सरकार ने मैक्स अस्पताल के दो लाख बीस हज़ार का बिल ख़ुद अदा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget