एक्सप्लोरर

संस्कृति मंत्रालय की आलोचना करने पर अभिनेता अमोल पालेकर को भाषण देने से रोका गया

अभिनेता पालेकर को जब कार्यक्रम के एक अधिकारी ने भाषण के दौरान टोका तो उन्होंने कहा कि आप मुझे बोलने से मना कर रहे हैं, अगर आप नहीं चाहते हैं कि मैं बोलूं तो मैं नहीं बोलूंगा और इसके बाद वह पोडियम से चले गए.

मुंबई: मशहूर फिल्मकार और अभिनेता अमोल पालेकर को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में अवरोधों के कारण अपना भाषण बीच में ही खत्म करना पड़ा. फिल्मकार पालेकर मोदी सरकार के संस्कृति मंत्रालय के कामकाज की आलोचना कर रहे थे और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर जारी हमले के बारे में बात कर रहे थे. इसपर कार्यक्रम के आयोजकों ने उन्हें बार-बार बोलने से मना किया. इस अवरोध के बाद पालेकर को अपना भाषण बीच में ही खत्म करना पड़ा. अब इस मसले पर वह पुणे स्थित पत्रकार भवन में आज दिन के दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

फिल्मकार अमोल पालेकर अपने स्पीच के दौरान संस्कृति मंत्रालय के उस आदेश की आलोचना कर रहे थे जिसके तहत मंत्रालय ने मुंबई और बेंगलुरु के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए गैलरीज) से लोकल आर्टिस्ट के एडवाइजरी कमिटी को खत्म कर दिया है और इसके ऊपर अपना कंट्रोल हासिल कर लिया.

पालेकर को जब कार्यक्रम के एक अधिकारी ने भाषण के दौरान टोका तो उन्होंने कहा कि आप मुझे बोलने से मना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप नहीं चाहते हैं कि मैं बोलूं तो मैं नहीं बोलूंगा और इसके बाद पालेकर पोडियम से चले गए और जाकर बैठ गए.

अमोल पालेकर के अधूरे भाषण का वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता अनु टंडन ने लिखा है कि वर्तमान समय में असहिष्णुता यही है. यह दुखी करने वाला है. उन्होंने लिखा कि कल्चर मिनिस्टरी की आलोचना करने के कारण एक अभिनेता को बोलने से रोका गया.

पालेकर ने अपने फिल्ली कॅरियर की शुरुआत 1974 में आई फिल्म रजनीगंधा से की थी. वह गोलमाल, मेरी बीवी की शादी, नरम-गरम, श्रीमान-श्रीमती, घरौंदा जैसी फिल्में कर चुके हैं. पालेकर को गोलमाल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है.

यह भी पढ़ें-

हाथ में 'लोहे' का माइक लेकर कश्मीरी छात्रा ने की रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल आज का इतिहास: भारत ने किया लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
Explained: तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतें बन सकती हैं
तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतों की परमिशन

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget