एक्सप्लोरर

Fake Currency Seized: मुंबई और गुजरात के तीन शहरों से 317 करोड़ के जाली नोट जब्त, देशभर में ऐसे किया जाता था डिस्ट्रिब्यूट

Fake Currency: मुंबई पुलिस ने विकास जैन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो कूरियर से देश भर में जाली नोटों की सप्लाई करता था. पुलिस ने इस छापेमारी में करीब 317 करोड़ के जाली नोट बरामद किए है.

Fake Currency Seized In Mumbai: गुजरात (Gujarat) के सूरत और महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में पुलिस ने एक विशेष अभियान में की गई छापेमारी में फर्जी नोट के एक गैंग का पर्दाफाश किया है. इस छापेमारी में पुलिस ने 317 करोड़ रुपये के मूल्य के जाली नोट (Fake Currency) जब्त किए और छह लोगों को गिरफ्तार किया है. 

इस मामले में मुख्य आरोपी विकास जैन को मुंबई से उठाया गया है. पूछताछ में पता चला कि वह एक कूरियर कंपनी संचालित करता है जिसकी कई शहरों में शाखाएं है. पुलिस को शक है कि वह कूरियर सर्विस के माध्यम से जाली नोटों की सप्लाई करता था. 

कहां से जब्त किए गए हैं फर्जी नोट?
जाली नोट मुंबई, आणंद, सूरत और जामनगर में विभिन्न स्थानों से जब्त किए गए हैं. सूरत पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए जाली नोट 2,000 और 500 रुपये के हैं. इसके अलावा पुलिस ने नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर किए गए 500 और 1,000 रुपये के नोट भी जब्त किये हैं.

एंबुलेंस से जा रहे थे फर्जी नोट
इसमें कहा गया है कि हाल में हितेश कोटाडिया नाम के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई. वह 25.8 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट एक एंबुलेंस से लेकर जा रहा था. छह लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, जैन आरोपियों को जाली नोट की आपूर्ति करता था. 

कैसे सप्लाई होते थे फर्जी नोट?
वह गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली स्थित कार्यालयों से कूरियर सेवा भी संचालित करता है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि जैन उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में जाली नोट छापता था और उसे अपनी कूरियर सेवा के जरिए मुंबई भेजता था. उसने मुंबई के एक गोदाम में जाली नोट को छिपा कर रखा था. पुलिस ने केवल मुंबई से 227 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किये हैं. 

ये भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से की बात, कहा- संकट का सैन्य समाधान नहीं हो सकता

Pauri Road Accident: जरा सी चूक और गहरी खाई में गिरी 45 बारातियों से भरी बस, 35 लोग अब भी लापता, सामने आईं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget