एक्सप्लोरर

सांस लेने में कठिनाई का सामना कर रहे आप MLA ने वीडियो जारी कर कहा- ऑक्सीजन के बिना लोग मर रहे हैं, राज धर्म निभाएं

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ऑक्सीजन मास्क पहने और सांस लेने में कठिनाई महसूस करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने केन्द्र और हरियाणा सरकार से कहा कि ये वक्त एक-दूसरे की टांग खींचने का नहीं है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह ऑक्सीजन मास्क पहने और सांस लेने में कठिनाई से जूझते दिख रहे हैं. इसमें उन्होंने केन्द्र और हरियाणा सरकार से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति की भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि यह समय एक-दूसरे की टांग खींचने का नहीं है.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भारद्वाज को तीन-चार दिन पहले ही शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में आप नेता ऑक्सीजन मास्क पहने और सांस लेने में कठिनाई से जूझते हुए दिख रहे हैं। भारद्वाज कह रहे हैं कि वह अस्पताल में भर्ती हैं और वहां उपलब्ध ऑक्सीजन अब सिर्फ तीन घंटे तक चलेगा.

उपलब्ध ऑक्सीजन सिर्फ तीन घंटे और चलेगा

भारद्वाज ने वीडियो में कहा है, ‘‘मैं जिस अस्पताल में भर्ती हूं, वहां उपलब्ध ऑक्सीजन सिर्फ तीन घंटे और चलेगा. मैंने जब यह मास्क हटाया तो मुझे लगा कि मुझे तैरना नहीं आता है और किसी ने मुझे पानी में धकेल दिया हो, और मैं सांस लेने में कठिनाई से जूझ रहा हूं.’’

मैं केन्द्र और हरियाणा सरकारों से अपील करुंगा कि वे ऑक्सीजन आपूर्तिबंद ना करें- भारद्वराज

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केन्द्र और हरियाणा सरकारों से अपील करुंगा कि वे ऑक्सीजन आपूर्तिबंद ना करें. कई लोगों की जान ऑक्सीजन पर निर्भर है और ऑक्सीजन के बगैर ये सभी लोग बिना पानी की मछली की तरह तड़प कर मर जाएंगे. अभी ऐसा समय है जब सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे की टांग नहीं खींचनी चाहिए.’’

दिल्ली चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन का स्टॉक बिलकुल भी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget