एक्सप्लोरर

रोज पति को देती थी स्लो पॉइजन, प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, पति को दी ऐसी मौत सिहर जाएंगे आप

Extra Marital Affair: मुंबई के सांताक्रूज इलाके से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने आशिक संग मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची और उसे मार डाला. पुलिस भी हैरान है.

Extra Marital Affair: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक महिला ने अपने आशिक संग मिलकर पति की मौत की ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है. महिला ने पति के खाने में रोज धीमा जहर मिलाकर देती थी, एक दिन उसकी मौत हो गई. शख्स की मौत की वजह पकड़ में ना आए इसके लिए महिला और प्रेमी ने पूरी प्लानिंग की थी. पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि इससे पहले महिला की सास की भी मौत उसी तरह हुई थी, जैसे उसके पति की हुई. दोनों की बीमारी में एक जैसे ही लक्षण सामने आए हैं. पुलिस को शक है कि महिला ने अपनी सास को भी उसी तरह से मारा है जैसे पति की हत्या की है. पुलिस बारीकी से तहकीकात कर रही है.

पति को छोड़कर गई फिर वापस आ गई पत्नी

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम कविता है जो कुछ साल पहले अपने पति कमलकांत से अलग रहने लगी थी, लेकिन फिर बच्चे के भविष्य का हवाला देकर वह वापस पति के परिवार के पास सांताक्रूज आकर रहने लगी. उसके आने के कुछ ही दिनों में अचानक कमलकांत की मां की पेट की बीमारी से मौत हो गई. कुछ ही दिन बीते थे कि कमलकांत के पेट में भी दर्द उठा और तबियत खराब होने के बाद उनकी भी मौत हो गई.

अस्पताल में कमलकांत के खून की जांच की गई तो पता चला कि उसके खून में आर्सेनिक और थैलियम जैसे जहरीले पदार्थ के अंश बहुत अधिक मात्रा में पाए गए. पुलिस को हैरानी हुई कि किसी भी इंसान के शरीर मे इस तरह से जहरीले पदार्थ का बढ़ना असामान्य बात है. मामले में शक होने पर पहले पुलिस ने एडीआर दर्ज किया और फिर हत्या का मामला दर्ज करके जांच क्राइम ब्रांच को दे दी गई.

पति की हत्या की रची थी खौफनाक साजिश

क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि मृतक कमलकांत को धीमा जहर दिया जाता था. इसके बाद पुलिस ने कमलकांत की पत्नी कविता और उसके आशिक हितेश जैन को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के बारे में क्राइम बांच यूनिट 9 के पुलिस इंस्पेक्टर संजय खताले ने बताया कि कमलकांत की मेडिकल रिपोर्ट, कविता सहित घरवालों के बयान के साथ ही कमलकांत की डाइट से जुड़ी जानकारी भी जुटाई गई. इसके बात इस हत्या की खौफनाक साजिश का खुलासा हो गया.

बचपन के दोस्त से था प्यार, कर दी पति की हत्या

जांच में पता चला कि कविता ने प्रेमी हितेश के साथ प्लानिंग करके पति को मारने की साजिश रची थी. इस साजिश के तहत उसने कमलकांत के खाने में स्लो प्वाइजन देना शुरू कर दिया था. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कमलकांत की मां की मौत भी इसी साजिश की तहत तो नहीं की गई क्योंकि कमलकांत और उनकी मां की बीमारी के लक्षण एक जैसे मिले हैं. कविता और उसका आशिक हितेश जैन बचपन के मित्र हैं.

यह भी पढ़ें: वो कुख्यात गैंगस्टर जिनके नाम से पंजाब में अब भी है दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget