एक्सप्लोरर

Explained: JNU विवाद मामले में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला, क्यों आमने-सामने आए ABVP और लेफ्ट के छात्र

जेएनयू में छात्रों के दो गुटों के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद में एबीवीपी और लेफ्ट के छात्र एक दूसरे के आमने सामने आ गए और दोनों के बीच मारपीट भी हुई.

JNU मामले में दिल्ली पुलिस ने एबीवीपी समर्थित अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/341/509/506/34 लगाई गई हैं. ये शिकायत जेएनयू छात्रसंघ के सदस्यों द्वारा पुलिस को दी गई थी, जिसमें एसएफआई, डीएसएफ और एआईएसए समर्थित छात्र शामिल हैं. पुलिस का ये भी कहना है कि एबीवीपी के छात्रों ने भी आज सुबह शिकायत देने की बात कही है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि जेएनयू में छात्रों के दो गुटों के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद में एबीवीपी और लेफ्ट के छात्र एक दूसरे के आमने सामने आ गए और दोनों के बीच मारपीट भी हुई. एबीवीपी संगठन के छात्रों का कहना है कि लेफ्ट के छात्रों को रामनवमी का प्रोग्राम देखा नहीं गया और रामनवमी और इफ्तार पार्टी का समन्वय बिगाड़ने के लिए वामपंथियों ने हमला किया. वहीं दूसरी ओर लेफ्ट छात्रों का कहना है कि एबीवीपी की डिमांड थी कि मेस में सिर्फ वेज खाना बने और इसीलिए पत्थर चलाया गया जिससे मेस का शीशा टूट गया, छात्र घायल हो गए. 

इस घटना पर एबीवीपी के जेएनयू के अध्यक्ष रोहित कुमार का कहना है कि ये विवाद बनाया गया है. पूजा 3:30 बजे थी लेकिन इनके विरोध के कारण शाम 5:30 बजे शुरू हुई. और फिर 8:30 बजे लेफ्ट का हुजूम आता है. पत्थरबाजी करता है. इसमें हमारे कई छात्र घायल हुए. एक भी हमला करने वालों में कावेरी का नहीं था. जहां तक वेंडर को धमकाने की बात है उस पर एबीवीपी के जेएनयू के अध्यक्ष ने कहा कि जेएनयू में इफ्तार पार्टी में कभी चिकन नहीं बना है. कस्टर्ड, मिठाई, फल खिलाए जाते हैं. जब मुसलमानों को दिक्कत नहीं, हिंदुओं को दिक्कत नहीं तो तीसरा लेफ्टिस्ट क्यों आते हैं कंमुनल हारमोनी डिस्टर्ब करने. चिकन बनना मेस सेक्रेटरी तय करता है. ये सिर्फ एबीवीपी का नाम लेकर जेएनयू को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. एबीवीपी से जुड़े कुछ दूसरे छात्रों का कहना है कि हिन्दू मुस्लिम का एंगल देने के लिए ऐसा किया गया है. 

वहीं दूसरी ओर जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष एन साई बाला जी का कहना है कि हमारे साथ मारपीट की गयी, हमें मारा गया है. ये सारी घटना SHO के सामने हुई ,लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. जिसको जो खाना है खाएगा. देश में कब किसी को रामनवमी पर मीट खाने से रोका गया जिसको खाना है खाएंगे. आप मत खाइए. हम पर मत थोपिए. वहीं लेफ्ट विंग से जुड़े छात्र ओसामा और रागिव जो कावेरी हॉस्टल में रहते हैं इनका दावा है कि पहले वेंडर चिकन लेके आता है. फिर एबीवीपी के द्वारा उसे घमकाया जाता है. कावेरी हस्टल के गेट को बंद कर दिया जाता है. उसके बाद सारी घटना है. मारपीट में हमारे कई छात्र घायल हुए. कावेरी हॉस्टल फिजिकली हैंडीकैप्ड हॉस्टल है. 

थाने का किया गया घेराव

विवाद आगे बढ़ने पर लेफ्ट विंग के छात्रों ने वसंत कुंज थाने का घेराव किया. छात्रों ने आरोप लगाया कि जब घटना हुई तब पुलिस वहीं मौजूद थी उन्होंने कुछ नहीं किया. अब एफआईआर दर्ज करवाने के लिए वो वसंत कुंज थाने का घेराव कर रहें. लेफ्ट से करीब 200 से 250 छात्रों ने वसंत कुंज थाने का घेराव किया. थाने के सामने नारे लगाए और ढपली पीटी. देर रात में एसीपी से आश्वासन के बाद सभी छात्र वापस लौट गए हैं. जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की मेंबर अपेक्षा प्रियदर्शनी ने बताया कि एसीपी की तरफ से पूरा आश्वासन मिला है कि जल्द ही एफआईआर दर्ज होगी. 

इससे पहले जेएनयू गेट पर इस घटना के विरोध में एबीवीपी के छात्रों ने नारेबाजी की, विरोध जताया. उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में पत्थर बरसाना, लान में इक्ट्ठा होना कहां तक सही है. जेएनयू में इनकी (लेफ्ट की) जमीन खिसक गयी है. वहीं कावेरी हॉस्टल के छात्र राहुल कुमार नाम ने बताया कि ये सिर्फ प्रोपेगैंडा है. ये सिर्फ नैरेटिव है, एवीबीपी को बदनाम करने के लिए है. प्रौपेगैंडा रचा गया है. इस घटना से जुडे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.  वीडियो में दोनो संगठन से जुड़े छात्र एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का नया पीएम बनने के बाद शाहबाज शरीफ के लिए आसान नहीं है राह, सामने रहेंगी ये 5 बड़ी चुनौतियां

पाकिस्तान से बाहर भी पहुंची सियासी लड़ाई, नवाज शरीफ के लंदन स्थित घर के बाहर भिड़े इमरान और नवाज के समर्थक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget