एक्सप्लोरर

Explained: ऐसे पांच विशेषाधिकार, जो जम्मू-कश्मीर को भारत के दूसरे सूबों से अलग करता है?

भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला के बीच एक समझौता हुआ था, जिसे 'दिल्ली समझौता' या दिल्ली एग्रीमेंट के नाम से जाना जाता है. इस एग्रीमेंट के तहत सूबे को धारा 370 का विशेष अख्तियार दिया गया.

नई दिल्ली: इस वक़्त भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र प्रशासित राज्य हैं. एक राज्य है जिसका नाम है जम्मू और कश्मीर. ये सूबा पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है. दिलचस्प बात ये है कि साल 2017 तक ये देश का अकेला राज्य था जिसकी दो राजधानियां थीं. जम्मू और श्रीनगर. हर साल सचिवालय और दूसरे सरकारी दफ्तरों का श्रीनगर से जम्मू और जम्मू से श्रीनगर स्थानांतरण होता है. इसे दरबार मूव के नाम से जाना जाता है.

इस राज्य की अपनी अनेक खूबियां हैं. लेकिन दो बातें उसे देश के दूसरे सूबों से अलग करती हैं. एक है अनुच्छेद 370 और दूसरा है अनुच्छेद 35ए.

जब जम्मू और कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान से उलझा हुआ था और मामला संयुक्त राष्ट्र में भी जा चुका था, उसी दौरान जब साल 1952 में जम्मू-कश्मीर में शेख अब्दुल्ला की सरकार थी, भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला के बीच एक समझौता हुआ, जिसे 'दिल्ली समझौता' या दिल्ली एग्रीमेंट के नाम से जाना जाता है.

इस समझौते के तहत जम्मू-कश्मीर के लोगों को भारत की नागरिकता देने का फैसला हुआ. इस एग्रीमेंट के तहत सूबे को धारा 370 का विशेष अख्तियार दिया गया. और फिर इस एग्रीमेंट के दो साल बाद 14 मई 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के आदेश से संविधान में अनुच्छेद 35-ए जोड़ा गया. इस अनुच्छेद के जोड़े जाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर को कुछ विशेषाधिकार मिल गए.

आइए जानते हैं- वो विशेषाधिकार क्या हैं और जम्मू-कश्मीर भारत के दूसरे सूबों से कितना अलग है?

1. दोहरी नागरिका जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को दोहरी नागरिकता मिली हुई है. यानि जम्मू-कश्मीर के लोग जम्मू-कश्मीर के नागरिक हैं और इसके साथ ही वो भारत के भी नागरिक हैं. यानि वो देश के किसी दूसरे राज्य में भी बस सकते हैं, जमीन खरीद सकते हैं. जबकि दूसरे राज्य के लोग भारत के नागरिक हैं, लेकिन वो जम्मू-कश्मीर के नागरिक नहीं हो सकते. वो जम्मू-कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते और यहां के स्थाई नागरिक नहीं बन सकते.

2. झंडा और संविधान अलग जम्मू-कश्मीर का अपना झंडा और अपना संविधान है. देश के किसी दूसरे राज्य के पास न अपना झंडा नहीं है और न ही अपना संविधान है. जम्मू-कश्मीर ने 17 नवंबर 1956 को अपना संविधान पारित किया था.

3. इमरजेंसी नहीं लगाई जा सकती कश्मीर को जो विशेषाधिकार मिले हैं उनके तहत वहां आर्थिक इमरजेंसी नहीं लगाई जा सकती.

4. विधानसभा का कार्यकाल देश की सभी विधानसभाओं का कार्यकाल पांच साल का है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का कार्यकाल 6 साल का है.

5. वोटिंग का अधिकार जम्मू-कश्मीर में वोट का अधिकार सिर्फ वहां के स्थाई नागरिकों को है. किसी दूसरे राज्य के लोग यहां वोट नहीं दे सकते. चुनाव में उम्मीदवार नहीं बन सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
Chest Pain Causes: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
Embed widget