एक्सप्लोरर

Explained: भारत में बच्चों के टीकों का ट्रायल जारी, जानिए विदेश में कौन-कौन से देश शुरू कर चुके हैं टीकाकरण

संभावना है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अपनी चपेट में लेगी. ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि देश में बच्चों के टीकाकरण को लेकर क्या तैयारियां हैं, कौनसी वैक्सीन के ट्रायल का प्रोसेस कहां तक पहुंचा है. पढ़ें ये खबर.

Covid Vaccine: भारत समेत दुनिया के कई बड़े देश इस वक्त कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहे हैं. भारत में कोरोना की पहली लहर ने बुजुर्गों पर तो दूसरी लहर ने युवाओं पर सबसे ज्यादा कहर बरपाया. अब संभावना है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अपनी चपेट में लेगी. तीसरी लहर की संभावना के मद्देनज़र कई राज्यों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि देश में बच्चों के टीकाकरण को लेकर क्या तैयारियां हैं, कौनसी वैक्सीन के ट्रायल का प्रोसेस कहां तक पहुंचा है. पढ़ें ये खबर.

देश का हाल-

  • Bharat Biotech- भारत बायोटेक बच्चो के लिए दो वैक्सीन्स का निर्माण कर रही है.

कोवैक्सीन- 2 से 18 साल तक की उम्र के लोगों के लिए तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करने के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी मिल चुकी है. फिलहाल बच्चों के लिए भारत बायोटेक वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है.

इतना ही नहीं भारत बायोटेक ‘नाक से देने वाली वैक्सीन’ (बीबीवी154) का भी परीक्षण कर रही है. ये वैक्सीन वन शॉट होगी. इसे गेम-चेंजर माना जा रहा है. परीक्षण के दौरान ये वैक्सीन बहुत सुविधाजनक मानी गई.

  • Novavax/Covavax

भारत में बच्चों के लिए नोवावैक्स या कोवावैक्स भी क्लिनिकल परीक्षण शुरू करेगी. इस वैक्सीन को नोवावैक्स पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर विकसित करेगी.

  • Zydus Cadila's ZyCov-D

इस वैक्सीन का परीक्षण वयस्कों के अलावा 12 से 18 साल के बच्चों पर किया जा रहा है. यह टीका जल्द ही लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा और मंजूरी मिलने बाद बच्चों को टीका लगाया जा सकता है. बता दें कि कर्नाटक के बेलगावी में तीन परीक्षणों के हिस्से के रूप में 20 बच्चों को इस वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है.

जिन देशों में टीकाकरण शुरू हो चुका है-

  • अमेरिका- 12 से 15 साल तक के बच्चों को फाइजर का टीका लगाया जा रहा है.
  • कनाडा- मई से ही 12 से 15 साल तक के बच्चों को फाइजर का टीका लगाया जा रहा है.
  • जापान- 28 मई से ही टीकाकरण शुरू हो चुका है.
  • इटली- मई में 12 से 15 साल तक के बच्चों को फाइजर का टीका लगाने की मंजूरी मिली.
  • दुबई- 12 से 15 साल तक के बच्चों को फाइजर का टीका लगाया जा रहा है.
  • सिंगापुर- 12 से 18 साल तक के बच्चों का टीकाकरण जारी है.
  • पोलैंड- बच्चों का टीकाकरण शुरू हो चुका है.
  • लिथुआनिया- जून से बच्चों का टीकाकरण शुरू.
  • रोमानिया- टीकाकरण शुरू हो चुका है.
  • हंगरी- मई से ही 16 से 18 साल तक के बच्चों का टीकाकरण जारी है.
  • नॉर्वे- अभी सिर्फ गंभीर संक्रमण से खतरा वाले बच्चों का टीकाकरण.
  • स्विटजरलैंड- मई से ही 12-15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण जारी.
  • सैन मरीनो- 12 से 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण जारी.
  • फ्रांस- 15 जून से 12 साल से 18 साल तक के बच्चों को फाइजर का टीका लगना शुरू.
  • जर्मनी- सात जून से 12 साल से 16 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है.
  • इज़राइल- 12 से 15 साल के बच्चों को टीके की पहली खुराक दी जा रही है.
  • एस्टोनिया- सितंबर से टीकाकरण शुरू होगा.
  • ऑस्ट्रिया- अगस्त तक 3.40 लाख बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य.

यह भी पढ़ें-

संसदीय समिति ने आज Twitter के अधिकारियों को बुलाया, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर होंगे सवाल जवाब

Petrol Diesel Prices: भोपाल में पेट्रोल का दाम 105 के पार, जानिए अपने शहर में आज का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget