एक्सप्लोरर

ABP C-voter Exit Polls 2022 Live: गुजरात में बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत, एग्जिट पोल में हिमाचल में भी वापसी का अनुमान

ABP C-voter Exit Polls Result 2022 Live: गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है. अब 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. उससे पहले एबीपी न्यूज़ पर देखिए दोनों राज्यों का एग्जिट पोल.

Key Events
Exit Poll Results 2022 Live Updates Gujarat Election Exit Poll Himachal Exit Poll ABP Cvoter Exit Polls Seat Vote Percentage ABP C-voter Exit Polls 2022 Live: गुजरात में बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत, एग्जिट पोल में हिमाचल में भी वापसी का अनुमान
गुजरात-हिमाचल चुनाव का एग्जिट पोल

Background

Gujarat-Himachal Exit Poll 2022 LIVE: गुजरात चुनाव में सोमवार (5 दिसंबर) को दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग पूरी हो गई है. राज्य में 1 दिसंबर को पहले फेज के लिए वोटिंग हुई थी. हिमाचल में भी वोटिंग 12 नवंबर को हो चुकी है. abp न्यूज़ आज इन दोनों राज्यों का एग्जिट पोल (Exit Poll) दिखाने जा रहा है. abp न्यूज़ एक जिम्मेदार चैनल है लिहाजा हम चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एग्जिट पोल का पहला डाटा शाम 6.30 बजे के बाद ही दिखाएंगे. 

इस पोल में गुजरात की सभी 182 सीटों पर करीब 30 हजार लोगों की राय ली गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर 28,697 लोगों से बात की है. इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज में कुल 63 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं दूसरे फेज में दोपहर 3 बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ है. हिमाचल प्रदेश में केवल एक फेज में ही मतदान हुआ था. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान के दौरान 75 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े थे. दोनों की राज्यों का चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित होगा.

गुजरात की बात करें तो राज्य में पिछले 27 सालों से बीजेपी की सत्ता है. पिछले यानी 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 में 99 सीटें जीतते हुए सरकार बनाई थी. कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी. गुजरात में अक्सर बीजेपी और कांग्रेस में ही मुकाबला होता रहा है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में जोर लगाया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में कई रैलियां की और लोगों से फ्री बिजली, फ्री शिक्षा जैसे कई वादे किए हैं.

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां भी फिलहाल बीजेपी की सरकार है. राज्य में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज रहा है. हिमाचल विधानसभा के पिछले चुनाव में बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बहुमत से सरकार बनाई थी. कांग्रेस के हिस्से में 21 सीटें गई थीं. गुजरात की तरह हिमाचल में भी बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है. 

21:23 PM (IST)  •  05 Dec 2022

ABP C-Voter Exit Polls Live: एग्जिट पोल पर रविशंकर प्रसाद का बयान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि ये जो आपका एग्जिट पोल का संकेत है ये 8 तारीख को सही साबित होगा. बीजेपी सरकार ने काफी काम किया है इसलिए लोग बीजेपी को पसंद करते हैं.

20:36 PM (IST)  •  05 Dec 2022

Himachal Exit Polls Result 2022: हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत

हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सीटें हैं. एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार यहां बीजेपी को 33-41 सीट, कांग्रेस को 24-32, आप को 0 और अन्य 0-4 को सीटें मिलने का अनुमान है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget