एक्सप्लोरर

Exclusive: संजय राउत बोले- अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की होगी जांच, इस्तीफे को लेकर जानिए क्या कहा?

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की जांच हो जाने दीजिए. जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आरोपों की जांच की बात कही है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में वसूली कांड पर शिवसेना ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की. संजय राउत ने कहा कि अनिल देशमुख पर परमबीर सिंह के आरोपों की जांच की बात मुख्यमंत्री ने कही है. जांच हो जाने दीजिए दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. संजय राउत ने ये भी कहा कि अनिल देशमुख इस्तीफा नहीं देने जा रहे.

महाराष्ट्र में हलचल-वलचल कुछ नहीं- संजय राउत

संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में हलचल-वलचल कुछ नहीं है. एक्स पुलिस कमिश्नर मुंबई परमबीर सिंह ने लेटर लिखा है और कुछ बातें सामने रखी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस पर जांच हो जाएगी. ओपोजीशन वालों की सुनने की जरूरत नहीं है. ओपोजीशन वाले ऐसी डिमांड करते रहते हैं. इन्वेस्टिगेशन ठीक से हो जाने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा." शिवसेना सांसद ने कहा कि विपक्ष के कहने पर इस्तीफा लेते रहेंगे तो सबसे पहले केंद्र का आधा मंत्रिमंडल खाली हो जाएगा.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र की सरकार चौतरफा घिर चुकी है. बीजेपी महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है. अनिल देशमुख इस्तीफा देंगे या नहीं, इसको लेकर कल यानी सोमवार को तस्वीर साफ हो सकती है. दरअसल, रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि वो कल अनिल देशमुख के इस्तीफे पर फैसला ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने का निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के पास है.

इसके साथ ही शरद पवार ने कहा, "मुझे नहीं पता कि ये सब सरकार (महाराष्ट्र) को गिराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं या नहीं. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि सरकार पर इसका कोई असर नहीं होगा."

यहां देखें पूरी बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget