एक्सप्लोरर

आशुतोष का CM केजरीवाल पर निशाना, कहा- AAP ने सरनेम को लेकर दबाव डाला था

AAP नेता आतिशी मार्लेना के नाम बदलने को लेकर विवाद के बीच आशुतोष ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. आप के पूर्व नेता आशुतोष ने अपने टाइटल (सरनेम) को लेकर कहा कि मुझपर सरनेम बताने के लिए दबाव डाला गया था.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी मार्लेना के नाम बदलने को लेकर जारी सिसासी चर्चे के बीच पार्टी से इस्तीफा देने वाले आशुतोष ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है. हालांकि उन्होंने नाम का जिक्र नहीं किया. पत्रकार आशुतोष ने अपने टाइटल (सरनेम) को लेकर कहा कि मुझपर सरनेम बताने के लिए दबाव डाला गया.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''पत्रकारिता के 23 साल के करियर में कभी किसी ने मुझसे मेरी जाति या उपनाम नहीं पूछा. मैं हमेशा अपने नाम से जाना जाता था लेकिन 2014 में जब मुझे लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया तो मुझे पार्टी वर्कर के बीच मेरे उपनाम के साथ उल्‍लेख किया गया. मैंने इसका विरोध किया था. मुझसे बाद में कहा गया था कि सर आप जीतोगे कैसे, आपकी जाति के यहां काफी वोट हैं.''

हालांकि उन्होंने बाद में सफाई दी और कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाना नहीं बनाया था. आशुतोष ने कहा कि मीडिया ने मेरे ट्वीट को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया. मैं अब आम आदमी पार्टी के साथ नहीं हूं, मैं खुले तौर पर विचार रख सकता हूं. इसका ये कतई मतलब नहीं है कि मैंने जो बात कही वो पार्टी पर हमला करने के लिए है.

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''पता चला है कि बीजेपी मेरे ट्वीट पर प्रेसर कर रही है . अच्छा है . बीजेपी को गंगा मइयाँ में खड़ा खोकर कहना चाहिये/ गौ माता को छू कर कहना चाहिये कि वो जाति के आधार पर न तो टिकट देती है और न ही वोट माँगती है . असली “हिंदू” होंगे तो ये ज़रूर कहेंगे.''

दरअसल, सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने अपना नाम बदलकर सिर्फ आतिशी कर लिया. आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपना नाम पार्टी की सलाह के बाद बदला. पार्टी सूत्र ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आतिशी को ईसाई बता कर अफवाह उड़ा रही थी, जबकि वो एक पंजाबी राजपूत हैं. इसलिए पार्टी ने उनसे कहा कि वे अपने नाम से 'मार्लेना' हटा लें.'' जिसके बाद आतिशी मार्लेना ने अपना नाम बदलकर आतिशी कर लिया है.

क्या चुनाव की वजह से AAP नेता आतिशी मार्लेना ने बदला नाम?

राजनीतिक विश्लेषकों ने इसपर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि धर्म, जाति और परंपरागत राजनीति से अलग राजनीति करने का दावा कर सत्ता में आई आप भी उसे ढर्रे पर उतर आई है. हालांकि आम आदमी पार्टी ने मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताते हुए कहा कि नाम बदलने को लेकर कभी किसी नेता को नहीं कहा गया.

आतिशी को आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है. वे दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रह चुकी हैं और उनका नाम दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के मामले में लिया जाता है.

लोकसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों के सहारे केजरीवाल, कांग्रेस को बताया वोटकटवा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget