एक्सप्लोरर

Super Rich Indians: भारत छोड़ना चाहता है हर पांचवां अमीर, विदेशों में खरीदे घर, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

Super Rich Indians: कोटक महिंद्रा बैंक के एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि देश का हर पांच में से एक अमीर व्यक्ति भारत छोड़कर विदेशों में बसने की योजना बना रहा है.

Super Rich Indians: भारत का हर पांचवां अमीर विदेश में बसना चाहता है. इसके लिए भारतीय अमीर विदेशों में घर भी खरीद रहे हैं और निवेश भी कर रहे हैं. निवेश के अच्छे 
अवसरों, टैक्स में छूट और बेहतर वैश्विक कनेक्टिविटी से प्रेरित होकर भारत के अमीर विदेश में स्थायी निवास को अच्छा विकल्प मानते हैं. एक सर्वे में यह खुलासा हुआ है.

कोटक महिंद्रा बैंक के प्राइवेट बैंकिंग डिवीजन ने भारत के 12 शहरों में 150 अमीरों के इंटरव्यू लिए. साल 2024-25 के शुरुआती दो क्वार्टर के दौरान यह इंटरव्यू लिए गए. यानी 1 
अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 के बीच यह सर्वे किया गया. इस सर्वे में वैसे तो 25 करोड़ से ज्यादा नेटवर्थ वाले लोगों को शामिल किया गया लेकिन विदेश में बसने की इच्छा 
रखने वाले लोगों के सर्वे के लिए 300 करोड़ से ज्यादा नेटवर्थ वाले अमीरों के इंटरव्यू का विश्लेषण हुआ.

सर्वे में यह सामने आया कि ये अमीर भारतीय विदेश में स्थायी तौर पर बसने या अपने प्रवास की योजनाओं के तहत वहां रेसिडेंशियल संपत्तियां भी खरीद रहे हैं. सर्वे में शामिल 
अमीरों में से एक तिहाई ने विदेशों में निवास और व्यवसायिक उद्देश्यों के लिहाज से संपत्ति खरीद रखी है.

देश-विदेश दोनों जगह संपत्ति रखना चाहते हैं भारतीय अमीर
कोटक महिंद्रा बैंक के कोटक प्राइवेट बैंकिंग के सीईओ ओइशर्या दास ने कहा, 'भारत के अरबपति अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रहे हैं और घरेलू और वैश्विक दोनों तरह की 
संपत्तियों को अपना रहे हैं. यह रुझान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में वैकल्पिक संपत्तियों की ओर लोगों का झुकाव दिखा रहा है.'

क्यों बढ़ रहा यह ट्रेंड?
कोराना महामारी ने इस ट्रेंड को बढ़ावा दिया. इसके अलावा अमीर भारतीयों के लिए हेल्थ सेक्टर में खर्च लगातार बढ़ा है. शिक्षा भी इन लोगों की एक सबसे प्रमुख प्राथमिकता है. 
भारतीय स्टूडेंट्स हायर एजूकेशन के लिए आज भी विदेशों में ही विकल्प देखते हैं, ऐसे में अमीर लोग भी अपने बच्चों की स्टडी के लिए बाहर रहना बेहतर समझते हैं. बदलते वैश्विक परिवेश और अच्छे एक्सपोजर के लिए भी अमीर भारतीय विदश की ओर रुख करना बेहतर समझते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget