एक्सप्लोरर

महात्मा गांधी तक ने आरएसएस के सकारात्मक मूल्यों को माना था: वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत में धर्मनिरपेक्षता सुरक्षित है और वह भी किसी व्यक्ति अथवा राजनीतिक पार्टी के कारण नहीं बल्कि इसलिए सुरक्षित है क्योंकि यह सभी भारतीयों के डीएनए में है.

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के आमंत्रण को स्वीकार करने पर हो रहे विवाद के बीच उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तक ने आरएसएस के सकारात्मक मूल्यों को माना था.

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत में धर्मनिरपेक्षता सुरक्षित है और वह भी किसी व्यक्ति अथवा राजनीतिक पार्टी के कारण नहीं बल्कि इसलिए सुरक्षित है क्योंकि यह सभी भारतीयों के डीएनए में है. नायडू ने यहां नानाजी मेमोरियल लेक्चर में संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े ‘ स्वैच्छिक मिशनरी संगठन ’ ने उन लोगों को आकर्षित किया है जो देश को सर्वोपरि रखते हैं जैसे कि नानाजी देशमुख और दीन दयाल उपाध्याय.

नायडू ने महात्मा गांधी के 1930 में आरएसएस के शिविर में जाने का जिक्र करते हुए कहा , ‘‘ महात्मा गांधी तक ने आरएसएस द्वारा सकारात्मक मूल्यों को माना था. ’’

उन्होंने 1934 में गांधी के उद्बोधन से कहा , ‘‘ जब मैं आरएसएस के शिविर में पहुंचा तो मैं आपके अनुशासन और छुआछूत का सफाया देखकर दंग रह गया. ’’

नायडू ने कहा कि गांधी जी ने पाया कि स्वंयसेवक एक दूसरे की जाति की परवाह किए बगैर शिविरों में साथ रह रहे थे और खा पी रहे थे. उप राष्ट्रपति ने कहा कि आरएसएस के साथ जुड़े होने पर उन्हें गर्व हैं साथ ही उन्होंने जीवन में उन्नति के लिए संघ में मिले प्रशिक्षण को ही श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि आरएसएस का मतलब ‘‘ रेडी फॉर सेल्फलेस सर्विस ’’ है.

पूर्व राष्ट्रपति ने किया निमंत्रण को स्वीकार

दरअसल आरएसएस ने अपने एक कार्यकम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है और मुखर्जी ने यह निमंत्रण स्वीकार कर लिया है जिसके बाद कांग्रेस के अनेक नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति के फैसले पर आश्चर्य जताया और उनसे इस पर दोबारा विचार करने को कहा था.

उप राष्ट्रपति ने कहा ,‘‘ जहां तक मेरे आरएसएस से जुड़ने की बात है मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि आरएसएस आत्म - अनुशासन , आत्म - सम्मान , आत्म - रक्षा , आत्म - निर्भरता से जुड़ा है और ये सारे राष्ट्र की सर्वोच्चता के दर्शन के सिद्धांत पर संचालित हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget