एक्सप्लोरर

कपिल पर नहीं कुमार को 'विश्वास', कहा- केजरीवाल रिश्वत लेंगे ये शत्रु भी नहीं मानेगा

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है. कपिल मिश्रा ने कहा, ''परसों 50 करोड़ के जमीन सौदे के लिए अरविंद केजरीवाल ने मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लिए. मैंने उन्हें अपनी आंखों उन्हें पैसे लेते देखा.''

इन आरोपों से पार्टी के दिग्गज नेता और कपिल मिश्रा के खास कहे जाने वाले कुमार विश्वास इत्तेफाक नहीं रखते. कुमार ने कहा कि वो कपिल के आरोपों से निजी रूप से बेहद आहत हैं.

कुमार विश्वास ने कहा, ''भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के लिए आज दुखद दिन है. हमने एक पार्टी बनायी दो बार सरकार बनाई, पार्टी के अंदर ट्रांसपैरेंसी, कार्यकर्ताओं की आवाज और जो भी मुद्दे हैं उनके लिए हम पीएसी में लड़ सकत हैं.''

कुमार विश्वास ने कहा, ''अरविंद से मेरा 12 वर्ष का परिचय है और इतने वर्ष साथ काम करने का बाद मैं यह कह सकता हूं कि अरविंद केजरीवाल पैसा लेगा ये मैं सोच भी नहीं सकता. ये बात तो उनके शत्रु भी नहीं सोच सकते.''

कुमार विश्वास ने कहा, ''मैं इस बात से निजी रूप से बहुत दुखी हूं. पार्टी में अलग अलग मुद्दों पर बात हो लेकिन इस तरह अलग से आकर बेबुनियाद आरोप लगा देना बिल्कुल गलत है. इस तरह से जो भी सनसनी फैलायी गयी है ये बिल्कुल गलत है.''

कुमार विश्वास ने कहा, ''ये बात सौ बार कही गई है, अरविंद ने खुद कहा है कि अगर मनीष भ्रष्टाचार करे तो हम सब मिलकर उसे निकाल देंगे. अगर मैं भ्रष्टाचार करूं तो तुम सब मुझे निकाल दो.''

कुमार विश्वास ने कहा, ''सत्येंद्र जैन पर जो भी आरोप हैं उनको लेकर मैंने उन्हें बुलाया है, मैंने कहा कि आप पीएसी में अपनी बात रखिए. हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं. सीबीआई जांच करे, ईडी करे हम तो कोर्ट तक जाने के लिए तैयार हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget