एक्सप्लोरर

दिल्लीः EOW ने किया लोन रैकेट का भंडाफोड़, PNB के एजीएम सहित 4 लोग गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियो ने दिल्ली के कनाट प्लेस में चर्चित एफ बार एंड लाउन्ज खोलने के लिए फ़र्ज़ी दस्तावेज तैयार किये और इसमें इनकी मदद उस समय के पीएनबी, ब्रैडी हाउस ब्रांच के एजीएम पीके वरुण ने की.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की EOW (इकनॉमिक अफेयर्स विंग) ने पंजाब नेशनल बैंक मुंबई की ब्रैडी हॉउस ब्रांच के एजीएम पीके वरुण सहित चार लोगों को करीब 7.5 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियो ने दिल्ली के कनाट प्लेस में चर्चित एफ बार एंड लाउन्ज खोलने के लिए फ़र्ज़ी दस्तावेज तैयार किये और इसमें इनकी मदद उस समय के पीएनबी, ब्रैडी हाउस ब्रांच के एजीएम पीके वरुण ने की.

पुलिस के मुताबिक लोन लेने के लिए एकाउंट होल्डर कभी मुम्बई के पीएनबी बैंक की ब्रैडी ब्रांच गए ही नही बल्कि लोन हासिल करने के लिए सभी जरूरी फ़र्ज़ी दस्तावेज पीके वरुण की मदद से तैयार किये गए. लोन लेने के लिए फर्जी डाक्यूमेंट्स और फर्जी साइट इंस्पेक्शन की रिपोर्ट तैयार की गई. दरअसल इस मामले में पीके वरुण का बेटा उस कंपनी में 20 परसेंट का हिस्सेदार था जिस कंपनी के जरिए एफ बर एंड लाउंज खोला गया था.

इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले अमरजीत सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया जिस से पूछताछ के बाद ही इस पूरी साजिश का खुलासा हुआ. अमरजीत ने पुलिस को बताया कि इस लोन को हासिल करने के लिए पहले इन्होंने दिल्ली के मयूर विहार की पीएनबी ब्रांच में फर्जी अकाउंट खुलवाया और उस अकाउंट के जरिए करीब 50 लाख का लोन हासिल किया. यह अकाउंट भी फर्जी दस्तावेज के जरिए खोला गया था इसके बाद इन लोगों ने इस पैसे से नोएडा के सूरजपुर में एक फैक्ट्री खोली जिसे चालू हालत में दिखाया गया. दरअसल इस फैक्ट्री को खोलने का मकसद इसके जरिये लोन हासिल करना था.

पुलिस के मुताबिक अजय कुमार शर्मा जो इस फर्जीवाड़े में मुख्य सूत्रधार था उसने इसके बाद अमरजीत सिंह के साथ मिलकर मुंबई में शैल कंपनी खोली और फिर फर्जी दस्तावेज फर्जी साइट इंस्पेक्शन रिपोर्ट और पी के वरुण की मदद से 7 करोड़ रुपए का लोन मुम्बई की पीएनबी बैंक की ब्रैडी हाउस ब्रांच से हासिल कर लिया और फिर उस पैसे को इन शेल कंपनीज में डाल कर निकाल लिया गया.

इस लोन को हासिल करने के लिए जिन प्रॉपर्टी की सेल डीड लगाई गई थी वह भी फर्जी थी. पुलिस के मुताबिक करीब 3 साल तक इस एफ बार एंड लाउंज को चलाने के बाद बंद कर दिया गया और फिर बैंक को लोन का पैसा नहीं दिया गया. पुलिस के मुताबिक नीरव मोदी घटना होने के बाद इन लोगों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और फरार हो गए थे. इसके बाद टीम बनाकर पुलिस ने सबसे पहले अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया और इसके बाद कड़ियां जुड़ती चली गई.

पुलिस ने इस मामले में पीएनबी बैंक ब्रैडी हाउस ब्रांच के उस वक्त के एजीएम पीके वरुण, अमरजीत सिंह, अजय कुमार शर्मा और सुरेश नाम के एक और शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक पीके वरुण फिलहाल पीएनबी से सस्पेंड चल रहा था. सबसे खास बात यह की मुंबई की जिस ब्रांच से ये लोन पास किया गया उसी ब्रांच के जरिये नीरव मोदी और मेहुल चोकसी 13000 करोड़ हासिल कर फरार हुआ था. इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं. इस मामले में पुलिस जो उस वक्त के पीएनबी बैंक के ब्रैडी हाउस ब्रांच और दिल्ली के मयूर विहार ब्रांच के मैनेजर की तलाश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget