एक्सप्लोरर

जमीन सौदा मामला: ED ने रॉबर्ट वाड्रा को फिर जारी किया समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया

रॉबर्ट वाड्रा लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर में करीब 17 करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति खरीद मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं. वाड्रा पर हरियाणा और राजस्थान के बीकानेर में जमीन सौदा में गड़बड़ी करने का भी आरोप है.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को एक बार फिर से समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. वाड्रा को कल सुबह 10 बजे के करीब नई दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचना होगा. लोकसभा चुनाव से पहले भी उनसे कई दौर की पूछताछ हो चुकी है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर में करीब 17 करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति खरीद मामले में धन शोधन के आरोपी हैं. इस मामले की जांच धनशोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत की जा रही है.

वाड्रा पर हरियाणा और राजस्थान के बीकानेर में जमीन सौदा में गड़बड़ी करने का भी आरोप है. ईडी ने 12 और 13 फरवरी को, रॉबर्ट वाड्रा से बीकानेर में भूमि सौदे के मामले में जयपुर में पूछताछ की थी. इससे पहले लंदन की संपत्ति के मामले में उनसे छह, सात, नौ और 20 फरवरी को पूछताछ हुई थी.

उन्होंने इन मामलों में गिरफ्तारी से छूट के लिए अदालत का रुख किया है. जहां से उन्हें अग्रिम जमानत मिली हुई है. जमानत मिलने के खिलाफ ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. ईडी ने इस आधार पर उनकी जमानत रद्द करने की मांग की है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे इसलिए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है.

जस्टिस चन्द्रशेखर ने वाड्रा को अग्रिम जमानत देने के निचली अदालत के एक अप्रैल के फैसले को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर वाड्रा को नोटिस जारी किया. अदालत ने इसी मामले में वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी के कर्मचारी और मामले में सह-आरोपी मनोज अरोड़ा से भी जवाब मांगा है. ईडी ने उनकी अग्रिम जमानत भी रद्द करने का आग्रह किया है.

ईडी ने तर्क दिया कि अगर वाड्रा को जमानत की सुरक्षा मिली तो इस बात की संभावना है कि वह साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करें और मामले के प्रत्यक्षदर्शियों को प्रभावित करें. साथ ही कहा कि अदालत इस बात को नहीं समझ पाई कि वह अत्यंत प्रभावशाली व्यक्ति हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
Embed widget