एक्सप्लोरर

ओडिशा में बीजेडी विधायक के खिलाफ ईडी का एक्शन, कई जगहों पर की छापेमारी

ED Raids At BJD MLA: प्रवर्तन निदेशालय ने ओडिशा के भद्रक में बीजेडी विधायक और पूर्व मंत्री प्रफुल्ल सामल के यहां छापेमारी की है. उन पर कई करोड़ रुपये की धांधली का आरोप है.

ED Raids Continue: भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक्शन लगातार जारी है. हाल ही में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई के बाद ईडी टीम ने ओडिशा के भद्रक में बीजू जनता दल (बीजेडी) विधायक और पूर्व मंत्री प्रफुल्ल सामल के यहां छापेमारी की है.

ईडी ने ये कार्रवाई इंजीनियरिंग कॉलेज में कथित करोड़ों रुपये की अनियमितताओं के सिलसिले में की है. भद्रक शहर में बारापाड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के घर सहित कई परिसरों की तलाशी ली जा रही है. ये जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी.

क्या है आरोप?

ईडी अधिकारियों की छापेमारी प्रफुल्ल सामल के भुवनेश्वर और भद्रक के दस परिसरों पर शुरू हुई, जिसमें भद्रक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भी शामिल है. आरोप है कि इस कॉलेज को दशकों पहले कम से कम 5 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा करके बनाया गया है. भद्रक जिले के भंडारीपोखरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बीजेडी विधायक सामल ने इस कब्जाई जमीन पर संस्थान शुरू किया जो बी.टेक और एमबीए की पढ़ाई कराता है.

जिला पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले के जानकार लोगों ने बताया, यह छापेमारी जिला पुलिस की ओर से हाल ही में एफआईआर दर्ज करने के बाद हुई. जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि प्रफुल्ल सामल और उनके बेटे प्रयासकांति, जो संस्थान के अध्यक्ष भी हैं, दोनों कई करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल थे.

ये भी पढ़ें: ED ने केजरीवाल को भेज छठा समन, 19 फरवरी को पूछताछ में होना होगा शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget