एक्सप्लोरर

ED ने केजरीवाल को भेज छठा समन, 19 फरवरी को पूछताछ में होना होगा शामिल

Arvind Kejriwal: इससे पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पांच बार समन जारी किया गया था, लेकिन वे एक बार भी पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे. वे हर बार इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते रहे.

ED Summon Arvind Kejriwal: ईडी ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठा समन जारी कर 19 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को अभी तक पांच बार समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे एक बार भी जांच में शामिल नहीं हुए.

इससे पहले 2 फरवरी को सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के पांचवें समन के बाद पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद ईडी ने समन का पालन न करने को लेकर उनके खिलाफ एक नया मामला दर्ज कराया था. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल हर बार ईडी के समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते रहे. उन्होंने आरोप लगाया था कि ईडी का उद्देश्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना था.

अब तक पांच बार जारी किया गया समन

दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी ने पहली बार 2 नवंबर 2023 को तलब किया था, लेकिन उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए नजरअंदाज किया और ईडी के सामने पेश होने के बजाय मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रैली को संबोधित करने चले गए थे. इसके बाद ईडी ने नोटिस जारी कर उन्हें 21 दिसंबर 2023 को पूछताछ के लिए बुलाया था. उस समय केजरीवाल पंजाब के होशियापुर में किसी कार्यक्रम में थे और इस बार भी वे पेश नहीं हुए.

इसके बाद उन्हें 3 जनवरी, 18 जनवरी और फिर 2 फरवरी 2024 को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए. सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, शराब नीति को अंतिम रूप देने के लिए आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी और इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा पार्टी ने अपने गोवा चुनाव अभियान में इस्तेमाल किया था.

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह हैं जेल में

इसमें यह भी कहा गया कि कथित अनियमितताओं में कुछ और ग्रुप शामिल है. इस मामले में अब तक जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पिछले साल से जेल में हैं.

ये भी पढ़ें: दो दिन के भाजपाई अशोक चव्हाण को भी मिला राज्यसभा टिकट, गुजरात से जेपी नड्डा को मिली उम्मीदवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget