एक्सप्लोरर

ED Chief Tenure: अध्यादेश लाए जाने के बाद ED के निदेशक को मिला सेवा विस्तार

ED Chief Tenure: केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए ताजा आदेश के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल 18 नवंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

ED Chief Tenure: प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई (CBI) निदेशक का कार्यभार 5 साल किए जाने की अधिसूचना जारी करने के बाद केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है. इसके पहले एक सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने संजय मिश्रा को और कार्यकाल बढ़ाए जाने से मना किया था. साथ ही कोर्ट ने अनेक टिप्पणियां भी की थी. ध्यान रहे कि प्रवर्तन निदेशालय अनेक महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर रहा है और विपक्षी दल केंद्र सरकार पर सीबीआई और ईडी को अपने पक्ष में तोता बनाकर रखने जैसे आरोप लगाता रहा है.

केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए ताजा आदेश के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल 18 नवंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. संजय मिश्रा आज सेवानिवृत्त होने वाले थे. इसके पहले भी संजय मिश्रा को केंद्र सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन दिया था. संजय मिश्रा कुल मिलाकर पिछले 3 सालों से प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के पद पर तैनात हैं. 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी संजय मिश्रा आधिकारिक तौर पर तो पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके थे, लेकिन केंद्र सरकार ने एक्सटेंशन के जरिए उनकी सेवाओं को जारी रखा था.

नियुक्ति को दी गई थी चुनौती

संजय मिश्रा को बतौर ईडी निदेशक तैनात किए जाने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई थी, जिसमें उनकी नियुक्ति को चुनौती दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका का निपटारा करते हुए संजय मिश्रा का कार्यकाल और ना बढ़ाए जाने को कहा था. केंद्र सरकार ने इसके बाद एक अध्यादेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि केंद्र सरकार जनहित में सीबीआई निदेशक और ईडी निदेशक को 2 साल के स्थाई नियुक्ति के बाद एक 1 साल करके अगले 3 सालों तक एक्सटेंशन दे सकती है. यानी कुल मिलाकर इन पदों पर तैनात अधिकारी अब केंद्र सरकार की अनुकंपा के आधार पर 5 सालों तक अपनी सेवाएं दे सकेगा.

इस मामले में पूर्व सीबीआई निदेशक अमर प्रताप सिंह ने कहा कि सीबीआई निदेशक की नियुक्ति हाई पावर कमेटी की ओर से की जाती है, जिसमें प्रधानमंत्री के अलावा भारत के मुख्य न्यायाधीश और नेता विपक्ष भी शामिल होते हैं, जबकि ईडी निदेशक को तैनात किए जाने को लेकर कोई भी हाई पावर कमेटी नहीं है. पूर्व सीबीआई निदेशक का मानना था कि ऐसे में किसी भी प्रकार के संदेह को समाप्त करने के लिए ईडी निदेशक की नियुक्ति भी हाई पावर कमेटी द्वारा की जानी चाहिए. फिलहाल अब यदि उच्चतम न्यायालय का कोई नया आदेश नहीं आता है, तो संजय मिश्रा अपने पद पर 18 नवंबर 2022 तक बने रहेंगे.

Delhi NCR Pollution: दिल्ली की तरह NCR को भी कड़े कदम उठाने की जरुरत, CAQM ने दिए निर्देश

PM Modi UP Visit: झांसी दौरे पर जाएंगे PM मोदी, देश को सौंपेंगे ये खास युद्ध सामग्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget