एक्सप्लोरर

PM Modi UP Visit: झांसी दौरे पर जाएंगे PM मोदी, देश को सौंपेंगे ये खास युद्ध सामग्री

PM Modi UP Visit: रक्षा क्षेत्र में आत्मानिर्भर भारत पर जोर देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी औपचारिक तौर पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित उपकरणों को सशस्त्र बलों के सेवा प्रमुखों को सौंपेंगे.

PM Modi UP Visit: उत्तर प्रदेश के झांसी में 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान लगभग 5:15 बजे 'राष्ट्र रक्षा सम्पर्ण पर्व' में रक्षा क्षेत्र की कई पहलों का शुभारंभ करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. ये कार्यक्रम झांसी में 17-19 नवंबर तक 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है.

रक्षा क्षेत्र में आत्मानिर्भर भारत पर जोर देने के लिए प्रधानमंत्री औपचारिक तौर पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित उपकरणों को सशस्त्र बलों के सेवा प्रमुखों को सौंपेंगे. इनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डिजाइन और विकसित लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) वायु सेना प्रमुख को सौंपना शामिल है. थल सेनाध्यक्ष को भारतीय स्टार्टअप की ओर से डिजाइन और विकसित किए गए ड्रोन यानी यूएवी इसे डीआरडीओ ने डिजाइन किया है और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने नौसेना के जहाजों के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट का निर्माण किया, जिसे नौसेनाध्यक्ष को सौंपना है.

400 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे PM

लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर में प्रभावी लड़ाकू भूमिकाओं के लिए उन्नत तकनीकों और स्टेल्थ सुविधाओं को शामिल किया गया है. भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से भारतीय यूएवी की तैनाती भी भारतीय ड्रोन उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र की बढ़ती परिपवक्ता का प्रमाण है. उन्नत ईडब्ल्यू सूट का उपयोग विभिन्न नौसैनिक जहाजों में किया जाएगा, जिनमें विध्वंसक, युद्धपोत आदि शामिल हैं. प्रधानमंत्री यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड में 400 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास करेंगे. टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलों के लिए प्रणोदन प्रणाली का उत्पादन करने के लिए एक संयंत्र स्थापित करने के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की ओर से इस परियोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है.

एनसीसी के पूर्व छात्रों को एनसीसी के साथ फिर से जोड़ने में सक्षम बनाने के लिए एक औपचारिक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री एनसीसी पूर्व छात्र संघ का शुभारंभ करेंगे. एसोसिएशन एनसीसी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी और राष्ट्र निर्माण में सहायता करेगी. यहां प्रधानमंत्री एक पूर्व एनसीसी कैडेट को एसोसिएशन के पहले सदस्य के रूप में नामांकित करेगें.

सिमुलेशन प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रधानमंत्री एनसीसी के तीनों विंगों के लिए सिमुलेशन प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेटों के लिए सिमुलेशन प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे. इसमें एनसीसी के आर्मी विंग के लिए राइफल फायरिंग सिमुलेटर की स्थापना, एयर विंग के लिए माइक्रोलाइट फ्लाइंग सिमुलेटर और नेवल विंग के लिए रोइंग सिमुलेटर शामिल हैं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में संवर्धित वास्तविकता संचालित इलेक्ट्रॉनिक कियोस्क राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो आगंतुकों को बटन के साधारण क्लिक के माध्यम से शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने में सक्षम बनाएगा.

PM Modi UP Visit: यूपी दौरे पर फिर जाएंगे PM मोदी, 6,250 करोड़ की कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Delhi NCR Pollution: दिल्ली की तरह NCR को भी कड़े कदम उठाने की जरुरत, CAQM ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, निचली अदालत का समन निरस्त
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget