एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान शहीद हो गया और एक अधिकारी घायल हुए हैं.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान शहीद हो गया और एक अधिकारी घायल हुआ है. नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी में आईटीबीपी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आईटीबीपी का जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गया और एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंदन कश्यप के काफिले की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया था. कश्यप का काफिला जब अमदई घाटी में डोंगर हिल्स के करीब से गुजर रहा था, तभी कुछ नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. इस घटना में जवान मीणा शहीद हो गया और एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गया. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए.

पुलिस अधिकारियों ने दी घटना की जानकारी 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया. घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. राज्य के नक्सल प्रभावित इस जिले में इस महीने की तीन तारीख को भी नक्सलियों ने अमदई क्षेत्र स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र में हमला कर वाहनों को जला दिया था और ‘सुपरवाईजर’ की हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें-

UP Bakra Eid Guidelines: सीएम योगी बोले- किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बर्दाश्त नहीं होगी कुर्बानी

इंदिरा गांधी की 'इमरजेंसी' पर फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत, प्रयागराज का दौरा करेंगी, सियास बवाल शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget