एक्सप्लोरर

एयर इंडिया के विमान की त्रिची एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिग, दो घंटे तक अटकी रही 140 यात्रियों की जान

Air India Plane: त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी आने के बाद करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक हवा में रही. त्रिची एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित किया गया.

Air India Flight Emergency: त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB613 में हाइड्रोलिक खराबी आने के बाद करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक हवा में घूमती रही. फिलहाल इसकी सुरक्षित लैंडिंग हो गई है. इस फ्लाइट ने शाम 5 बजकर 43 मिनट पर उड़ान भरी थी. इसके कुछ देर बाद ही इसमें खराबी आ गई.

इससे पहले पायलट के अनुरोध पर तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया था. फ्लाइट में 141 यात्री सवार थे. दरअसल, उड़ान भरने के बाद फ्लाइट के पहिए अंदर नहीं गए और पायलट फ्लाइट उतारने की योजना बनाते रहे. विमान को वापस लौटने को कहा गया, लेकिन चूंकि पूरा ईंधन भरकर एहतियातन लैंडिंग करना उचित नहीं था, इसलिए पायलटों ने हवाई अड्डे के चारों ओर उड़ान भरते हुए कुछ ईंधन जला दिया.

फ्लाइट को हल्का करने के लिए फ्यूल डंप करने की थी योजना

विमान दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा और आखिरकार यात्रियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रात 8 बजकर 15 मिनट पर नीचे उतर गया. इससे पहले विमान को हल्का बनाने के लिए ईंधन डंप करने पर विचार किया जा रहा था. हालांकि, विमान के रिहायशी इलाकों के ऊपर चक्कर लगाने के कारण ऐसा नहीं किया गया. जिला कलेक्टर ने कहा, "एहतियात के तौर पर हमने एंबुलेंस और बचाव दल को स्टैंडबाय पर रखा है."

शाम 7.50 बजे के आसपास लैंडिंग गियर में संभावित समस्या की रिपोर्टें आनी शुरू हुईं और तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे ने आपातकालीन लैंडिंग की तैयारी शुरू कर दी. कई एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया. न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे के निदेशक गोपालकृष्णन के हवाले से बताया कि आपातकालीन लैंडिंग के लिए हवाई अड्डे पर 20 एम्बुलेंस और 18 दमकल गाड़ियां तैयार रखी गईं. 

कैसे होती है हाइड्रोलिक खराबी?

त्रिची एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मुताबिक, पायलट ने हाइड्रोलिक खराबी के बारे में हवाई स्टेशन को सूचित किया था. किसी विमान में हाइड्रोलिक विफलता तब होती है जब लैंडिंग गियर, ब्रेक और फ्लैप जैसे महत्वपूर्ण भागों को नियंत्रित करने के लिए दबावयुक्त तरल पदार्थ का उपयोग करने वाली प्रणाली ठीक से काम करना बंद कर देती है.

वहीं, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम ने विमान को उतरने की मंजूरी का इंतजार करते हुए तिरुचिरापल्ली के ऊपर चक्कर लगाते हुए दिखाया. 

ये भी पढ़ें: फ्लाइट से निकलने लगा धुआं, अटक गई 148 यात्रियों की सांसें, करानी पड़ी इमरजेंसी लैडिंग

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?

वीडियोज

Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget