एक्सप्लोरर

Electricity In Kashmir: आजादी के बाद पहली बार कश्मीर के गुरेज में पहुंची बिजली, जानें अबतक क्यों रहा अछूता

Electricity In Kashmir Gurez Sector: आजादी के बाद से अब तक कश्मीर के अधिकांश अग्रिम इलाकों में बिजली के लिए स्थानीय नागरिक और सेना डीजल जनरेटर पर ही निर्भर रहे हैं. अब यहां बिजली कनेक्शन पहुंचा है.

Electricity In Kashmir LOC Area: उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) से सटे अग्रिम इलाकों में शामिल बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर को आजादी के बाद पहली बार बिजली ग्रिड से जोड़ा गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि अब तक सीमांत का यह क्षेत्र गुरेज बिजली के लिए डीजल जनरेटर पर निर्भर था. 

कश्मीर बिजली वितरण निगम लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर)पर  इसकी घोषणा की है. बताया गया है कि रविवार (26 नवंबर) को गुरेज को बिजली ग्रिड से जोड़ा गया है. इसके बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है. सीमा से सटे कश्मीर के अधिकतर इलाके ऐसे हैं, जहां अभी भी बिजली की अबाध आपूर्ति पूरी नहीं हो पाई है. गुरेज में बिजली कनेक्शन पहुंचने के बाद अब अन्य इलाकों में भी लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

राज्यपाल ने बताया ऐतिहासिक दिन
गुरेज सेक्टर के बिजली ग्रिड से जुड़ने के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. 

सेना ने स्थापित की थी पवन चक्की
 आपको बता दें कि उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में बिजली संकट से उभरने व हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए सेना ने गुरेज सेक्टर में पवन चक्की स्थापित की थी. जुलाई महीने के पहले हफ्ते में स्थापित की गई इस पवन चक्की के जरिए तीन हजार वाट की ऊर्जा पैदा होती है.

क्यों आज तक नहीं पहुंची थी बिजली

कश्मीर के अधिकांश अग्रिम इलाकों में बिजली के लिए स्थानीय नागरिक व सेना डीजल जनरेटर पर ही निर्भर है. डीजल जनरेटर ध्वनि और वायु प्रदूषण पैदा करता है. कई बार अग्रिम इलाकों में डीजल की भी पर्याप्त उपलब्ध नहीं होता.  आज तक बिजली नहीं पहुंचने की सबसे बड़ी वजह यह है कि यह क्षेत्र बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सभी प्रमुख शहरों व कस्बों से कटे रहते हैं. अब इस क्षेत्र के बिजली ग्रिड से जुड़ जाने के बाद ऊर्जा का भी संकट खत्म होगा और खर्च भी बचेगा.

 ये भी पढ़ें :UP News: अब घर बैठे आप खुद बना सकेंगे बिजली का बिल, इस सुविधा की शुरुआत, जानें- क्या है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget