एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: बिजली बिल नहीं चुकाने पर विभाग ने किसानों के टीवी और बाइक किए कुर्क, कांग्रेस कर रही विरोध की तैयारी

मध्य प्रदेश के बैतूल में बिजली बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग की सख्ती सामने आई है. विभाग ने यहां किसानों पर बकाया बिजली बिल ना चुकाने पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मध्य प्रदेश: राज्य के बैतूल जिले में बिजली बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग की सख्ती सामने आई है. विभाग ने यहां किसानों पर बकाया बिजली बिल ना चुकाने पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है. कई किसानों के घरों से टीवी जब्त कर लिए गए हैं तो कई किसानों की मोटरसाइकिले कुर्क कर ली गई हैं. इससे किसानों में हड़कंप मच गया है. कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर आंदोलन की रणनीति बना रही है.

बैतूल के आमला ग्रामीण बिजली वितरण कम्पनी के तहत आने वाले छह गांवों में आज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बड़ा वसूली अभियान चलाया. इसके तहत बड़गांव, ब्राह्माणवाड़ा, खेड़ली बाजार, छिपन्या समेत कई गांवों में किसानों के घरों से टीवी, मोटरसाइकिले कुर्क की गई हैं.

इन किसानों पर सिंचाई पम्पो के बिजली बिलों की रकम बकाया थी. आमला इलाके में ऐसे 51 किसानों के खिलाफ कुर्की का अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने किसानों को बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी किए थे.

जिसके बाद बिल की रक़म का भुगतान न होने के बाद किसानों के सामानों की कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई है. आरोप है कि विभाग ने कुछ ऐसे किसानो की भी कुर्की कर ली है जिन पर बिजली बिलों की रक़म बकाया ही नहीं थी. अधिकारियों के मुताबिक अकेले आमला वितरण केंद्र के तहत आने वाले चार उपकेंद्रों में 101 किसानों से 20 हजार से 50 हजार रुपये तक की रक़म वसूल की जानी है.

इनमे 51 किसानों पर 50 हजार से ज्यादा की रक़म बाकी है, जिसकी वसूली के लिए शासन के निर्देशों के बाद कार्रवाई की जा रही है. कांग्रेस को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है. कांग्रेस इसे किसानों के साथ अत्याचार बताते हुए बड़ा आंदोलन छेड़ने का एलान कर रही है.

यह भी पढ़ें.

COVID 19: मणिपुर में 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा, कल से होगा लागू

कोरोना संकट: ऐसी होगी मानसून सत्र के दौरान संसद की तस्वीर, आज 45 नेताओं ने राज्यसभा में ली शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget