एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: हाथी पर सावर होकर सरकार बनाएगी कांग्रेस, मायावती का एलान- BJP को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे

Election Results: उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में दलितों की सबसे बड़ी नेता मायावती ने ऐलान किया कि वो मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देंगी. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अगर राजस्थान में भी ज़रूरत पड़ी तो उनकी पार्टी कांग्रेस को समर्थन देने पर विचार करेगी.

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने ताज़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के भविष्य की राजनीति का रुख साफ़ कर दिया है. उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में दलितों की सबसे बड़ी नेता मायावती ने ऐलान किया कि वो मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देंगी. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अगर राजस्थान में भी ज़रूरत पड़ी तो उनकी पार्टी कांग्रेस को समर्थन देने पर विचार करेगी.

मायावती ने साफ़ कहा कि उनका ये फ़ैसला पीएम नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को रोकने से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए उनकी पार्टी हर संभव कदम उठाने को तैयार है. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों ही राज्यों में बीएसपी ने कांग्रेस से अलग चुनाव लड़ा था. वहीं, छत्तीसगढ़ में उन्होंने पूर्व कांग्रेस नेता अजीत जोगी के साथ गंठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था.

एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है, वहीं राजस्थान में पार्टी को साधारण बहुमत मिला है. लेकिन मध्य प्रदेश में 114 सीट हासिल करने वाली कांग्रेस की बहुमत की गाड़ी दो क़दम पहले यानी दो सीट से रुक गई है. पार्टी के लिए राहत की बात ये है कि मध्य प्रदेश में दो सीटें जीतने वाली मायावती ने ये साफ़ कर दिया है कि वो इसे समर्थन देंगी. अब इन तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनती साफ़ नज़र आ रही है. इन तीनों राज्यों में से दो के मुख्यमंत्रियों का तो इस्तीफ़ा हो चुका है और एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहन भी इस्तीफा देने जा रहे हैं.

इसी के साथ ये भी साफ़ हो गया कि 2019 आम चुनावों में गठबंधन की सूरत कैसी होगी. जो मायावती अभी कह रही हैं कि वो बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस के साथ जाने को तैयार हैं, ज़ाहिर सी बात है वो 2019 में भी इससे नहीं हिचकेंगी. वहीं, 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का भी ऐसा ही रुख जान पड़ता है.

इससे और विपक्षी एकता मंच पर राहुल के साथ लगातार नज़र आ रहे लेफ्ट समेत बाकी के तमाम विपक्षी दलों के नेताओं की तस्वीर से ये साफ़ हो गया है कि 2019 की लड़ाई राहुल के संभावित महागठबंधन बनाम मोदी की बीजेपी की होगी.

ये भी देखें

बुरा ना मानो: बीजेपी की हार पर कांग्रेस ले ली चुटकी, देखें ये मजेदार वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget